राष्ट्रीय कोयला सूचकांक मई, 2023

  • राष्ट्रीय कोयला सूचकांक मई, 2023 में 33.8% की गिरावट के साथ 157.7 अंक पर आ गया है, जबकि मई, 2022 में यह 238.3 अंक पर था।
  • यह बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए पर्याप्त उपलब्धता के साथ बाजार में कोयले की मजबूत आपूर्ति का संकेतक है।
  • इसी प्रकार, गैर-कोकिंग कोयले के लिए मई 2022 की तुलना में 34.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ मई 2023 में एनआईसी 147.5 अंक पर रह गया।
  • कोकिंग कोल सूचकांक भी मई 2023 में 32.6% की गिरावट के साथ 187.1 अंक पर रहा।
  • जून 2022 में एनसीआई का उच्चतम बिंदु दर्ज किया गया, जब यह 238.8 अंक पर पहुंच गया था।
  • हालांकि, इसमें बाद के महीनों में गिरावट दर्ज की गई, जो भारतीय बाजार में पर्याप्त मात्रा में कोयले की उपलब्धता को दर्शाता है।
  • राष्ट्रीय कोयला सूचकांक (एनसीआई) एक मूल्य आधारित सूचकांक है जो अधिसूचित मूल्यों, नीलामी कीमतों और आयात कीमतों सहित सभी बिक्री माध्यमों से कोयले की कीमतों को सम्मिलित करता है।
  • एनसीआई की स्थापना 2017-18 के आधार वर्ष के साथ की गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Harjeet S. Bhalla Becomes Dabur India's New CEO

Dabur has appointed Harjeet S. Bhalla as the Chief Executive Officer (CEO) of its India business. His tenure became effective on April 23, 2...

Popular Posts