- जम्मू और कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन (जेकेआरएलएम) को गोल्ड श्रेणी में "स्टेट ऑफ गवर्नेंस इंडिया 2047" थीम के तहत स्कॉच पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- जेकेआरएलएम को केंद्र शासित प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को विपणन के अवसर प्रदान करने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है।
- योजना के शुभारंभ के बाद से मिशन को यह पहला पुरस्कार मिला है। यह सम्मान संस्था की उल्लेखनीय उपलब्धि का परिचायक है।
- जम्मू और कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन ने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी अनगिनत महिलाओं के जीवन को बदल दिया है।
- इन पहलों के प्रमुख उदाहरण अवसर योजना, उम्मीद महिला हाट और जिला ग्रामीण हाट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध एसएचजी उत्पाद हैं।
- इससे न केवल स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिला है, बल्कि विपणन के कई अवसर भी उपलब्ध हुए हैं।
Tags:
पुरस्कार/सम्मान
