प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(14-10-2023)

1. इज़रायल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाये गए अभियान को क्या नाम दिया गया है?
(a) 'ऑपरेशन विजय'
(b) 'ऑपरेशन सम्राट'
(c) 'ऑपरेशन गंगा'
(d) 'ऑपरेशन अजय' 

2. विश्व एथलेटिक्स ने इस वर्ष के एथलीट ऑफ द ईयर के लिए किसे नामित किया है?
(a) नीरज चोपड़ा 
(b) सीमा पुनिया
(c) हिमा दास
(d) मुरली श्रीशंकर

3. एस सचिदानंद मूर्ति का निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्ति थे?
(a) विज्ञान 
(b) राजनीति 
(c) कृषि 
(d) पत्रकारिता 

4. नेशनल ओपन चैंपियनशिप में 100 मीटर का नया नेशनल रिकॉर्ड किसने बनाया है?
(a) आकृति सिन्हा 
(b) दुती चंद
(c) मणिकांता एच होबलीधर 
(d) अजय कुमार 

5. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के का रिकार्ड किस खिलाड़ी ने बनाया है?
(a) रोहित शर्मा 
(b) डेविड वार्नर 
(c) मोहम्मद रिजवान 
(d) विराट कोहली 

6. फोर्ब्स की 'वर्ल्ड बेस्ट एम्प्लॉयर्स 2023' की लिस्ट में शामिल एकमात्र भारतीय पीएसयू कंपनी कौन है?
(a) भेल 
(b) एनटीपीसी
(c) ओएनजीसी 
(d) एचसीएल 

7. भारतीय मूल की किस लेखिका के उपन्यास 'वेस्टर्न लेन' को बुकर पुरस्कार 2023 के लिए शार्टलिस्ट किया गया है?
(a) सौम्या स्वामीनाथन 
(b) चेतना मारू 
(c) प्रीति बाथम 
(d) कृतिका खेर 

8. भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस को किस राज्य/ यूटी में लॉन्च किया गया?
(a) हिमाचल प्रदेश 
(b) दिल्ली 
(c) जम्मू और कश्मीर 
(d) असम 

9. दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जायेगा?
(a) रेखा 
(b) जया बच्चन 
(c) वहीदा रहमान 
(d) धर्मेन्द्र 

10. भारत सरकार हाल ही में किस देश के नागरिकों के लिए वीजा सर्विस को सस्‍पेंड कर दिया है.  
(a) पाकिस्तान 
(b) तुर्किये 
(c) यूक्रेन 
(d) कनाडा 

उत्तर:-

1. (d) 'ऑपरेशन अजय' 

ऑपरेशन 'अजय' के तहत भारत सरकार इजरायल में फसें भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत लाने का अभियान चलाया है. पहली फ्लाइट में 212 भारतीयों को इजरायल से सुरक्षित लाया गया है. गौरतलब है कि इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच कई भारतीय वहां फसे हुए है.

2. (a) नीरज चोपड़ा 

विश्व एथलेटिक्स ने पुरुष एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार 2023 के लिए नीरज चोपड़ा को नामांकित किया है. विश्व एथलेटिक्स ने एक बयान जारी कर इस बात की घोषणा की है. इसके साथ ही वर्ल्ड एथलेटिक्स अवार्ड 2023 के लिए वोटिंग प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है. नीरज चोपड़ा ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता है.    

3. (d) पत्रकारिता 

जाने-माने पत्रकार और ‘मलयाला मनोरमा’ के पूर्व रेजिडेंट एडिटर सच्चिदानंद मूर्ति का निधन हो गया है. वह 68 वर्ष के थे. सच्चिदानंद मूर्ति राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के विशेषज्ञ थे. उन्होंने 'एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' के महासचिव और 'प्रेस काउंसिल' के सदस्य के रूप में भी कार्य किया था. 

4. (c) मणिकांता एच होबलीधर 

भारत की युवा धावक मणिकांता एच होबलीधर (Manikanta H Hoblidhar) ने नेशनल ओपन चैंपियनशिप में 100 मीटर का नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है. मणिकांता ने 100 मीटर की रेस में 10.23 सेकंड का समय लिया जो एक नया नेशनल रिकॉर्ड है. इससे पहले अमिय कुमार मलिक ने 100 मीटर में 10.26 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था.   

5. (a) रोहित शर्मा 

विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के का रिकार्ड तोड़ दिया. इसके साथ ही उन्होंने वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक शतक का भी रिकॉर्ड बना दिया. रोहित एकदिवसीय विश्व कप में संयुक्त रूप से सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए है. 

6. (b) एनटीपीसी

एनटीपीसी फोर्ब्स की 'वर्ल्ड बेस्ट एम्प्लॉयर्स 2023' (World’s Best Employers 2023) सूची में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय पीएसयू बन गया है. एनटीपीसी विश्व रैंकिंग में शीर्ष 700 कंपनियों में से 261वें स्थान पर है. फोर्ब्स हर वर्ष शीर्ष 700 कंपनियों की पहचान करने के लिए यह लिस्ट जारी करती है.

7. (b) चेतना मारू 

भारतीय मूल की ब्रिटिश लेखिका चेतना मारू के पहले उपन्यास 'वेस्टर्न लेन' को बुकर पुरस्कार 2023 के लिए शार्टलिस्ट किया गया है. आठ वर्षों में पहली बार इस लिस्ट में पुरुष लेखकों को भी शामिल किया गया है. बुकर पुरस्कार 2023 के विजेता की घोषणा 26 नवंबर को की जाएगी. पिछले साल यह अवार्ड श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलका की पुस्तक 'द सेवेन मून्स ऑफ माली अल्मेडा' (The Seven Moons of Maali Almeida) को दिया गया था. 

8. (b) दिल्ली 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में इंडिया गेट से अपनी तरह की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस लॉन्च किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार ग्रीन फ्यूल की नई पीढ़ी लाने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है. इंडियन ऑयल के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य ने कहा कि साल के अंत तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 13 और बसें लॉन्च की जाएंगी.   

9. (c) वहीदा रहमान 

दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को सिनेमा के क्षेत्र में देश के शीर्ष सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. पिछले साल दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री आशा पारेख को प्रदान किया गया था. भारत सरकार ने 1969 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार की घोषणा की थी. दादा साहब फाल्के को 'भारतीय सिनेमा के जनक' के रूप में जाना जाता है.

10. (d) कनाडा 

भारत सरकार ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सर्विस को 'अगली सूचना तक' सस्‍पेंड कर दिया है. भारत-कनाडा के बीच जारी तनाव के बीच सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है. कनाडा में एक ऑनलाइन वीजा आवेदन केंद्र BLS इंटरनेशनल ने अपनी वेबसाइट पर इस संबंध में नोटिस जारी किया है. भारत ने मौजूदा विवाद के मद्देनजर कनाडाई लोगों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित की है.   

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

International Chess Championship

Two Indian Grandmasters delivered outstanding performances at the international chess championship held in Les Menuires, France. Grandmaster...

Popular Posts