- इज़राइल-हमास संघर्ष क्षेत्र से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत ने ऑपरेशन अजय लॉन्च किया है।
- यह इज़राइल से अपने उन नागरिकों की वापसी को सुविधाजनक बनाने के लिए एक ऑपरेशन है जो वापस लौटना चाहते हैं।
- विदेश मंत्रालय में 24 घंटे का कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।इसे स्थिति की निगरानी करने और सूचना एवं सहायता प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है।
- रामल्ला में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने 24 घंटे की आपातकालीन हेल्पलाइन भी स्थापित की है।
- रामल्ला एक फ़िलिस्तीनी शहर है जो फ़िलिस्तीन राज्य की वास्तविक प्रशासनिक राजधानी के रूप में कार्य करता है।
Tags:
ऑपरेशन/अभियान
