- भारत और अमेरिका के संयुक्त विशेष बलों के बीच "वज्र प्रहार 2023" अभ्यास शुरू हुआ।
- "वज्र प्रहार 2023" का 14वां संस्करण मेघालय के संयुक्त प्रशिक्षण नोड, उमरोई में शुरू हुआ।
- इसका आयोजन 21 नवंबर से 11 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा।
- इस अभ्यास में अमेरिकी विशेष बलों के 1st विशेष बल समूह (एसएफजी) के कर्मी और भारत के पूर्वी कमान के विशेष बल के कर्मी भाग ले रहे हैं।
- अभ्यास वज्र प्रहार का उद्देश्य संयुक्त मिशन योजना और परिचालन रणनीति जैसे क्षेत्रों में सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभवों को साझा करना है।
- इस अभ्यास का पहला संस्करण 2010 में आयोजित किया गया था और 13वां संस्करण विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल (एसएफटीएस), बकलोह (एचपी) में आयोजित किया गया था।
- दोनों देशों की सेनाएं पहाड़ी इलाकों में पारंपरिक और अपरंपरागत परिदृश्यों में विशेष अभियानों, आतंकवाद विरोधी अभियानों, और हवाई अभियानों की श्रृंखला में भाग लेंगी।
- 'एक विशेष दूरी से सैनिकों द्वारा बिना युद्ध किये सुरक्षित रहते हुए किसी स्थान पर गुप्त प्रस्थान', 'जलीय क्षेत्र से सैनिकों का प्रवेश', 'लंबी दूरी पर लक्ष्यों पर सटीक घुसपैठ व हमला', आदि अभ्यास के मुख्य आकर्षण होंगे।
Tags:
वैज्ञानिक परिदृश्य