जस्टिस फातिमा बीवी

  • भारत की सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश जस्टिस फातिमा बीवी का 96 वर्ष की आयु में केरल के कोल्लम में निधन हो गया।
  • उन्हें सार्वजनिक सेवा में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा।
  • वह उच्च न्यायपालिका में मुस्लिम समुदाय से पहली महिला थीं।
  • जस्टिस बीवी का जन्म अप्रैल 1927 में केरल के पथानामथिट्टा में हुआ था।
  • वह नवंबर 1950 में एक वकील के रूप में नामांकित हुईं और 1974 में जिला और सत्र न्यायाधीश बन गईं।
  •  वह 1989 में सुप्रीम कोर्ट की जज बनीं और 1992 में सेवानिवृत्त हुईं।
  • उन्होंने 1993 से 1997 तक राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य के रूप में भी कार्य किया।
  • वह 1997 से 2001 तक तमिलनाडु की राज्यपाल रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UPSC IAS (Pre) GS & CSAT Solved Papers 2027 Hindi Medium

UPSC IAS (Pre) GS & CSAT Solved Papers 2027 Hindi Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts