प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(20-12-2023)

1. आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस को किस टीम ने ख़रीदा?
(a) सनराइजर्स हैदराबाद 
(b) दिल्ली कैपिटल्स
(c) मुंबई इंडियंस
(d) चेन्नई सुपर किंग्स 

2. भारतीय नौसेना ने किस आईआईटी के साथ संयुक्त अनुसंधान एवं विकास के लिए समझौता किया है?
   (a) आईआईटी कानपुर 
   (b) आईआईटी दिल्ली 
  (c) आईआईटी मुंबई  
   (d) आईआईटी मद्रास 

3. पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स में किस राज्य ने सर्वाधिक पदक हासिल किया?
(a) उत्तर प्रदेश 
(b) हरियाणा 
(c) पंजाब 
(d) महाराष्ट्र 

4. भारत सरकार ने दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर के लिए किसके साथ लोन अग्रीमेंट किया है?
(a) न्यू डेवलपमेंट बैंक 
(b) वर्ल्ड बैंक  
(c) एशियाई विकास बैंक 
(d) इनमें से कोई नहीं

5. किसे छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है?
(a) भूपेश भगेल 
(b) रमन सिंह 
(c) शत्रुघ्न सिन्हा 
(d) अशोक गहलोत 

6. उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कितने साइबर अपराध पुलिस स्टेशन खोलने को मंजूरी दी है?
(a) 47
(b) 57
(c) 67
(d) 75 

7. हाल ही में भारत की तीसरी महिला ग्रैंडमास्टर कौन बनी है?
(a) वंतिका अग्रवाल
(b) पद्मिनी राउत
(c) वैशाली रमेशबाबू 
(d) हरिका द्रोणावल्ली 

8. पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्लेटिनम जुबली मेमोरियल बिल्डिंग के बेसमेंट में संग्रहालय का उद्घाटन किसने किया?
(a) नरेंद्र मोदी 
(b) सी. वी. आनंद बोस
(c) ममता बनर्जी 
(d) सौरव गांगुली

9. इनसॉल्वेंसी एंड बैंक्रप्ट्सी बोर्ड ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?
(a) जितेश जॉन 
(b) अजय कपूर 
(c) आनंद किशोर माथुर 
(d) अरविन्द सिन्हा 

10. भारतीय मूल किस उपन्यासकार को सिंगापुर के सर्वोच्च कला सम्मान से सम्मानित किया गया?
(a) अलका सिंह 
(b) मीरा चंद
(c) आशा लता 
(d) प्रीति देसाई  

उत्तर:-

1. (a) सनराइजर्स हैदराबाद 

ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस ने आईपीएल नीलामी में इतिहास रच दिया. कमिंस आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्‍तान को 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा. वहीं मिचेल स्टार्क को केकेआर ने 24.75 करोड़ (लगभग 2,982,000 अमेरिकी डॉलर) में खरीदा जो अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी है. 

 2. (a) आईआईटी कानपुर 

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर ने नौसेना मुख्यालय में भारतीय नौसेना के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है. इसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी विकास, नवीन समाधान और संयुक्त अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देना है. रियर एडमिरल के श्रीनिवास, सहायक मटेरियल (डॉकयार्ड एंड रिफिट्स) के प्रमुख और आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. एस. गणेश ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. 

3. (b) हरियाणा 

पहली बार आयोजित किये गए खेलो इंडिया पैरा गेम्स (KIPG) में हरियाणा राज्य ने सर्वाधिक पदक हासिल कर पदक तालिका में टॉप पर रहा.  हरियाणा ने 40 स्वर्ण, 39 रजत और 26 कांस्य सहित कुल 105 पदक हासिल किये. खेलो इंडिया पैरा गेम्स की शुरुआत 10 दिसंबर को नई दिल्ली में की गयी थी. उत्तर प्रदेश 25 स्वर्ण, 23 रजत और 14 कांस्य सहित 62 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि तमिलनाडु 20 स्वर्ण, आठ रजत और 14 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा. 

4. (c) एशियाई विकास बैंक 

भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक ने दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर के लिए 37 बिलियन जापानी येन के ऋण पर हस्ताक्षर किए है. इसके तहत 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर का विकास किया जा रहा है.   

5. (b) रमन सिंह 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को सर्वसम्मति से राज्य विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है. मुख्यमंत्री विंशु देव साय ने 71 वर्षीय रमन सिंह को स्पीकर चुने जाने का प्रस्ताव रखा, जिसका डिप्टी सीएम अरुण साव ने समर्थन किया. रमन सिंह राजनांदगांव सीट से लगातार चार बार 2008, 2013, 2018 और 2023 में जीत हासिल किये है.    

6. (b) 57

उत्तर प्रदेश की सरकार ने राज्य में 57 साइबर अपराध पुलिस स्टेशन खोलने को मंजूरी दे दी. संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया. सरकार ने गाजियाबाद, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, इटावा, बागपत, बाराबंकी, मैनपुरी और रामपुर समेत राज्य के 57 जिलों में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन स्थापित करने को मंजूरी दे दी है.

7. (c) वैशाली रमेशबाबू 

 वैशाली रमेशबाबू भारत की 84वीं ग्रैंडमास्टर बन गई हैं, उन्होंने 2023 IV एलोब्रेगेट ओपन के दौरान 2500 रेटिंग पॉइंट्स हासिल कर यह कारनामा किया. कोनेरू हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली के बाद वैशाली अब भारत की तीसरी महिला ग्रैंडमास्टर बन गयी है. वैशाली और उनके छोटे भाई आर. प्रगनानंद की जोड़ी ग्रैंडमास्टर बनने वाली पहली बहन-भाई की जोड़ी हैं. 

8. (c) ममता बनर्जी 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्लेटिनम जुबली मेमोरियल बिल्डिंग के बेसमेंट में एक संग्रहालय का उद्घाटन किया. यह संग्रहालय विधानसभा के इतिहास, स्वतंत्रता-पूर्व दिनों में विधान परिषद के कामकाज और अंग्रेजों से सत्ता हस्तांतरण को दर्शाता है. यह संग्रहालय 2000 वर्ग फुट में फैला है.  

9. (a) जितेश जॉन 

साल 2001 बैच के भारतीय आर्थिक सेवा अधिकारी जितेश जॉन ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंक्रप्ट्सी बोर्ड ऑफ इंडिया (Insolvency and Bankruptcy Board of India-IBBI) के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है. वहीं इस साल अक्टूबर में, संदीप गर्ग को आईबीबीआई का पूर्णकालिक सदस्य बनाया गया था. IBBI दिवाला और दिवालियापन संहिता (IBC) को लागू करने वाली एक प्रमुख संस्था है. 

10. (b) मीरा चंद

सिंगापुर में भारतीय मूल की लेखिका 81 वर्षीय मीरा चंद को कलात्मक उत्कृष्टता और देश की कला और संस्कृति परिदृश्य को समृद्ध बनाने में उनके योगदान के लिए देश के सबसे प्रतिष्ठित कला सम्मान कल्चरल मेडलियन से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम ने चंद को साथी उपन्यासकार सुचेन क्रिस्टीन लिम और मलय नृत्य के दिग्गज उस्मान अब्दुल हामिद के साथ यह अवार्ड दिया.      

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Sangli DCC Bank Clerk Recruitment 2026

Sangli DCC Bank Clerk Recruitment 2026: The Sangli District Central Co-operative Bank Ltd. (Sangli DCC Bank) has released the official noti...

Popular Posts