- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, चंडीगढ़ और गुजरात उन 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से हैं जिन्हें लॉजिस्टिक्स इंडेक्स चार्ट 2023 में ‘अचीवर’ के रूप में मान्यता दी गई है।
- ‘अचीवर’ श्रेणी में अन्य राज्य और केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली, असम, हरियाणा, पंजाब, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश हैं।
- लॉजिस्टिक्स इंडेक्स चार्ट 2023 में केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड को ‘फास्ट मूवर’ राज्यों के रूप में मान्यता दी गई है।
- गोवा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और झारखंड को ‘एस्पायर’ श्रेणी में स्थान दिया गया है।
- इस रिपोर्ट में राज्यों को उनके लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम के आधार पर रैंकिंग दी गई है।
- यह हितधारकों के सामने आने वाली लॉजिस्टिक चुनौतियों पर भी प्रकाश डालता है और सिफारिशें भी देता है।
- सूचकांक का मुख्य उद्देश्य राज्यों में लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन में सुधार पर ध्यान केंद्रित करना है।
Tags:
आर्थिकी परिदृश्य
