प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(24-01-2024)

1. प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना निम्न में से किससे सम्बंधित है?
(a) सूरजमुखी की खेती से
(b) ग्रामीण आवास से 
(c) बाल स्वास्थ्य से 
(d) रूफटॉप सोलर पैनल से  

2. सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2024 'संस्थागत श्रेणी' में किसे प्रदान किया गया?
(a) केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल
(b) 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल (यूपी)
(c) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
(d) नेशनल कोस्ट गार्ड

3. कॉपर की खोज और खनन परियोजनाओं के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल किस देश की यात्रा पर जायेगा?
(a) जाम्बिया 
(b) चिली 
(c) अर्जेंटीना
(d) केन्या 

4. उत्तर प्रदेश सरकार किसे 'उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान' से सम्मानित करेगी?
(a) अरुण योगीराज
(b) डॉ. रितु करिधल श्रीवास्तव
(c) नवीन तिवारी
(d)  (b) और (c) दोनों 

5. बैडमिंटन में, हाल ही में 'इंडिया ओपन 2024' महिला एकल टाइटल किसने जीता?
 (a) ताई त्ज़ु यिंग
(b) पीवी सिंधु 
(c) अंकिता रैना 
(d) चेन यू फ़ेई 

6. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हाल ही में किस राज्य में 'खोडलधाम ट्रस्ट कैंसर' अस्पताल की आधारशिला रखी?
(a) गुजरात 
(b) आंध्र प्रदेश
(c) महाराष्ट्र
(d) राजस्थान 

7. भारत में प्रतिवर्ष 'पराक्रम दिवस' कब मनाया जाता है?
(a) 21 जनवरी 
(b) 22 जनवरी 
(c) 23 जनवरी 
(d) 24 जनवरी 

8. भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किस राज्य में किया गया?
(a) उत्तर प्रदेश 
(b) मध्य प्रदेश 
(c) राजस्थान 
(d) हरियाणा 

9. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष कौन है जो इस समय भारत की यात्रा पर है?
(a) एंटोनियो गुटेरेस
(b) डेनिस फ्रांसिस 
(c) अजय बग्गा
(d) रुचिरा कंबोज

10. पेंड्याला लक्ष्मी प्रिया किस नृत्य से सम्बंधित है जिन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(a) भरतनाट्यम
(b) कुचिपुड़ी
(c) मोहिनीअट्टम
(d) कथक

उत्तर:-

1. (d) रूफटॉप सोलर पैनल से  

हाल ही में पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना को लांच किया. यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है इसके तहत 1 करोड़ से ज्‍यादा घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाये जायेंगे जिसकी मदद से लोगों को ऊर्जा का एक स्वच्छ साधन मिलेगा. प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्तियों को रूफटॉप सोलर प्रोग्राम के तहत शामिल करना है. साथ ही इसका उद्देश्य ऊर्जा क्षेत्र में आत्‍मनिर्भरता लाना है.  

2. (b) 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल (यूपी)

उत्तर प्रदेश के 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए साल 2024 के सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए चुना गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में इसकी घोषणा की. इस पुरस्कार के तहत संस्थागत श्रेणी में विजेता संस्था को 51 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है. वहीं व्यक्ति के मामले में 5 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है.  

3. (a) जाम्बिया 

खान मंत्रालय ने अफ्रीकी देश में संभावित कॉपर की खोज और खनन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अफ़्रीकी देश जाम्बिया में एक भारतीय उद्योग प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया है. कॉपर एक विशिष्ट लाल-भूरे रंग वाला एक रासायनिक तत्व है. दक्षिण अमेरिकी देश चिली दुनिया में शीर्ष तांबा उत्पादक देश है.  

4. (d)  (b) और (c) दोनों 

उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर, चंद्रयान मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. रितु करिधल श्रीवास्तव (Dr Ritu Karidhal Srivastava) और कानपुर के जाने-माने उद्यमी नवीन तिवारी (Naveen Tiwari) को 'उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान' (Uttar Pradesh Gaurav Samman) से सम्मानित करेगी.   

5. (a) ताई त्ज़ु यिंग

चीनी ताइपे की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ताई त्ज़ु यिंग (Tai Tzu Ying) ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इंडिया ओपन 2024 महिला एकल का खिताब जीत लिया. ताई त्ज़ु यिंग ने फाइनल में चीन की चेन यू फ़ेई को मात दी. इंडिया ओपन 2024 का फाइनल नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर हॉल में खेला गया.  

6. (a) गुजरात 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने हाल ही में राजकोट में खोडलधाम ट्रस्ट कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखी. इसका निर्माण श्री खोडलधाम ट्रस्ट (एसकेटी) राजकोट की ओर से किया जा रहा है. इससे पहले पीएम मोदी ने अस्पताल के शिलान्यास समारोह को वर्चुअली संबोधित किया था.   

7. (c) 23 जनवरी 

भारत में हर वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रुप में मनाया जाता है. केंद्र सरकार ने साल 2021 में इस दिवस के मनाये जाने की घोषणा की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर लाल किले में पराक्रम दिवस समारोह में भाग लेंगे. साथ ही पीएम मोदी नौ दिवसीय कार्यक्रम 'भारत पर्व' का भी शुभारंभ करेंगे.  

8. (d) हरियाणा 

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 2023 का आयोजन 17 से 20 जनवरी, 2024 तक हरियाणा में किया गया. इसका समापन राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फ़रीदाबाद में 50 एकड़ में फैले एक अत्याधुनिक विज्ञान शहर के विकास के लिए राज्य सरकार की योजनाओं की घोषणा भी की. आईआईएसएफ 2023 में कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए.    

9. (b) डेनिस फ्रांसिस 

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे. विदेश मंत्रालय ने कहा, यह यात्रा भारत-संयुक्त राष्ट्र संबंधों को आगे बढ़ाने और भारत की प्राथमिकताओं और वैश्विक चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का एक अवसर है. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर फ्रांसिस महाराष्ट्र की गणतंत्र दिवस परेड में राजकीय अतिथि के रूप में भाग लेंगे. 

10. (b) कुचिपुड़ी

कुचिपुड़ी नृत्यांगना पेंड्याला लक्ष्मी प्रिया (Pendyala Lakshmi Priya) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया. तेलंगाना के काजीपेट की दसवीं कक्षा की पंद्रह वर्षीय छात्रा प्रिया को कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया. वह उन 19 बच्चों में से एक हैं जिन्हें इस साल विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया.   

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UP TET Sanskrit Exam Pointer 2026-27

UP TET Sanskrit Exam Pointer 2026-27 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts