प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(25-01-2024)

1. अखिल भारतीय अभियान 'हमारा संविधान, हमारा सम्मान' का उद्घाटन किसने किया?
(a) जगदीप धनखड़ 
(b) राजनाथ सिंह
(c) अमित शाह 
(d) एस जयशंकर 

2. आईसीसी मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड किस खिलाड़ी ने जीता?
(a) डेविड वार्नर 
(b) शुभमन गिल 
(c) सूर्यकुमार यादव 
(d) ग्लेन मैक्सवेल

3. ऑस्कर 2024 के लिए नॉमिनेट हुई डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'टू किल अ टाइगर' का निर्देशन किसने किया है?
(a) क्रिस्टोफर नोलन
(b) निशा पाहुजा
(c) डेविड ओपेनहेम
(d) एंडी कोहेन

4. एशियाई मैराथन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय कौन बने है?
(a) धीरज सिन्हा 
(b) मान सिंह 
(c) मानवेन्द्र कोहली 
(d) रोहित यादव 

5. सत्र 2022-23 के लिए बीसीसीआई अवार्ड 2024 में 'पॉली उमरगर' अवॉर्ड किसने जीता?
(a) जसप्रीत बुमराह 
(b) मोहम्मद शमी 
(c) शुभमन गिल 
(d) रवीचंद्रन अश्विन 

6. राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
(a) 22 जनवरी 
(b) 23 जनवरी 
(c) 24 जनवरी 
(d) 25 जनवरी

7. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जायेगा, वह किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?
(a) उत्तर प्रदेश 
(b) बिहार 
(c) मध्य प्रदेश 
(d) हरियाणा  

8. हाल ही में भारतीय नौसेना ने अपने किस जहाज को सेवामुक्त किया?
(a) 'खंडेरी' 
(b) 'चीता' 
(c) 'करंज'
(d) 'वेला'

9. ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग में दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में भारत की रैंक क्या है?
(a) 2
(b) 3
(c) 4
(d) 5

10. साल 2023 के दिसंबर महीने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का अवार्ड किसने जीता?
(a) विराट कोहली 
(b) सूर्यकुमार यादव 
(c) पैट कमिंस 
(d) जो रूट 

उत्तर:-

1. (a) जगदीप धनखड़ 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारत के गणतंत्र के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय अभियान 'हमारा संविधान, हमारा सम्मान' (Hamara Samvidhan, Hamara Samman) का उद्घाटन किया. एक साल तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर से हुई. यह अभियान न्याय विभाग, विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है. इसके साथ ही कानूनी सलाह के लिए एक एकीकृत कानूनी इंटरफ़ेस प्रदान करने हेतु 'न्याय सेतु' का भी शुभारंभ किया गया.   

2. (c) सूर्यकुमार यादव 

भारत के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरे साल आईसीसी मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता. सूर्यकुमार ने इस वर्ष भी T20I क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी. श्रीलंका के खिलाफ पुरुषों के T20I में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक सूर्यकुमार यादव ने ही जड़ा है.    

3. (b) निशा पाहुजा  

हाल ही में 96वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर 2024) के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'टू किल अ टाइगर' (To Kill A Tiger) को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है. यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म झारखंड की एक नाबालिग लड़की की कहानी पर आधारित है. इसका निर्देशन भारतीय-कनाडाई फिल्ममेकर निशा पाहुजा (Nisha Pahuja) ने किया है. ऑस्कर 2024 के विजेताओं की घोषणा 10 मार्च को किया जायेगा. 

4. (b) मान सिंह 

मान सिंह एशियाई मैराथन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय पुरुष एथलीट बन गए है. 34 वर्षीय मान सिंह ने दो घंटे, 14 मिनट और 19 सेकंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीता. गोपी थोनाकल साल 2017 में एशियाई मैराथन चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट थे.

5. (c) शुभमन गिल 

बीसीसीआई पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी गयी है, इस बार यह अवार्ड फंक्शन को हैदराबाद में आयोजित किया गया. सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष) के लिए दिया जाने वाला पॉली उमरगर अवॉर्ड शुभमन गिल (2022-23), जसप्रीत बुमराह (2021-22), रवीचंद्रन अश्विन (2020-21), मोहम्मद शमी (2019-20) ने जीता. वहीं कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पूर्व क्रिकेटर फरोख इंजीनियर और रवि शास्त्री को दिया गया. यह अवार्ड शो चार साल बाद आयोजित किया गया, पिछली बार इसका आयोजन साल 2019 में किया गया था. 

6. (c) 24 जनवरी 

हर साल पूरे देश में 24 जनवरी को 'राष्ट्रीय बालिका दिवस' (National Girl Child Day) मनाया जाता है. इसका उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों और उनके सामने आने वाले मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाना है. इस दिवस की शुरुआत साल 2008 में की गयी थी. देश में इस समय बालिकाओं के अधिकारों का समर्थन करने वाली कई योजनाएं चल रही है, जिसमें 'सुकन्या समृद्धि योजना', सीबीएसई उड़ान योजना, और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसी योजनाएं प्रमुख है. 

7. (b) बिहार 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा. वह दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे. गौरतलब है कि 24 जनवरी को ही कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती भी है. वह पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने वाले नेता थे. वह पहली बार दिसंबर 1970 से जून 1971 तक राज्य के मुख्यमंत्री थे. उनका जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर (बिहार) में हुआ था.  

8. (b) 'चीता' 

हाल ही में भारतीय नौसेना के जहाज चीता (Cheetah) गुलदार (Guldar) और कुंभीर (Kumbhir) को चार दशकों की शानदार सेवा के बाद सेवामुक्त कर दिया गया है. डीकमीशनिंग कार्यक्रम पोर्ट ब्लेयर में आयोजित किया गया और तीन जहाजों के राष्ट्रीय ध्वज, नौसेना पताका और डीकमीशनिंग पेनेंट्स को आखिरी बार उतारा गया. चीता, गुलदार और कुंभीर को पोलैंड के ग्डिनिया शिपयार्ड में तैयार किया गया था. इन जहाजों को क्रमशः 1984, 1985 और 1986 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था.  

9. (c) 4

हाल ही में ग्लोबल फायरपावर ने सैन्य क्षमता के आधार पर दुनिया के देशों की एक रैंकिंग जारी की है. दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में अमेरिका पहले, रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर है. इस रैंकिंग में भारत को चौथा स्थान दिया गया है. इस रैंकिंग में दुनिया के 145 देशों को शामिल किया गया है. पड़ोसी देश पाकिस्तना 9वें स्थान पर है. इस रैकिंग में सैन्य क्षमता का आंकलन करने वाले 60 फैक्टर्स को शामिल किया गया है.   

10. (c) पैट कमिंस 

आईसीसी ने साल 2023 के दिसंबर महीने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड की घोषणा कर दी है. सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर का अवार्ड ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता है. वहीं सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का अवार्ड भारत की दीप्ती शर्मा को मिला. आईसीसी हर महीने इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड से सम्मानित करता है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

RRB Technician Grade-I Signal Solved Papers & Practice Book 2026-27

RRB Technician Grade-I Signal Solved Papers & Practice Book 2026-27 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts