प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(23-03-2024)

1. पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के ध्वजवाहक के रूप में किसे चुना गया है?
(a) मनिका बत्रा
(b) शरत कमल 
(c) सौरभ चौधरी 
(d) नीरज चोपड़ा 

2. इसरो ने रीयूजेबल लांच व्हीकल के लैंडिंग मिशन की सफल टेस्टिंग की, इसे क्या नाम दिया गया है?
(a) 'पुष्पक' 
(b) 'सार्थक'
(c) 'आकाश यान'
(d) 'विक्रम'

3. फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) राजीव सिन्हा 
(b) जय अग्निहोत्री 
(c) अश्विनी कुमार
(d) विनय कुमार 

4. चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में किसे अपना नया कप्तान नियुक्त किया है?
(a) रविन्द्र जडेजा 
(b) रुतुराज गायकवाड़ 
(c) अजिंक्य रहाणे
(d) शिवम दुबे

5. विश्व जल दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 21 मार्च 
(b) 22 मार्च 
(c) 23 मार्च 
(d) 24 मार्च 

6. मुंबई नगर निगम का नया आयुक्त किसे नियुक्त किया गया है?
(a) महेश कपूर 
(b) अजय सिन्हा 
(c) गौरव भाटिया 
(d) भूषण गगरानी 

7. एसबीआई ने अपने ट्रांजेक्शन बैंकिंग प्लेटफॉर्म के लिए किसके साथ साझेदारी की है?
(a) गूगल 
(b) रोजरपे 
(c) ऑरियनप्रो
(d) मेटा 

8. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति की स्थापना के लिए समझौता किया?
(a) केन्या 
(b) दक्षिण अफ्रीका 
(c) अर्जेंटीना 
(d) डोमिनिकन गणराज्य 

9. नए चुनाव आयुक्त के रूप में किसे चुना गया है?
(a) सुखबीर संधु
(b) ज्ञानेश कुमार 
(c) राजीव सिन्हा 
(d) (a) और (b) दोनों 

10. नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कौन बने है?
(a) अजय काला
(b) रमेश चन्द्र शर्मा 
(c) बी साईराम 

(d) वी के सिन्हा  

उत्तर :-

1. (b) शरत कमल 

खेल रत्न पुरस्कार विजेता और दो बार के कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल आगामी पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के ध्वजवाहक होंगे. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने हाल ही में इस बात की घोषणा की है. शरत कमल ओलंपिक में भारत के 19वें ध्वजवाहक होंगे. टोक्यो ओलंपिक 2020 में पूर्व भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और मैरी कॉम ने बतौर ध्वजवाहक भारत का नेतृत्व किया था.   

2. (a) 'पुष्पक' 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कर्नाटक के चैलकेरे में एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) से 'पुष्पक' (Pushpak) नामक अपने रीयूजेबल लांच व्हीकल (आरएलवी) के लैंडिंग मिशन की सफल टेस्टिंग की. यह आरएलवी का तीसरा लैंडिंग मिशन था. 

3. (c) अश्विनी कुमार

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (FIEO) के नए अध्यक्ष के रूप में अश्विनी कुमार को नियुक्त किया गया है. अश्विनी कुमार पंजाब के जालंधर के एक प्रसिद्ध व्यवसाय उद्यमी और निर्यातक हैं, जो इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े हुए है. 

4. (b) रुतुराज गायकवाड़ 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है. गौरतलब है की महेंद्र सिंह धोनी ने अपने सफल कार्यकाल के बाद कप्तानी छोड़ दी है. रुतुराज ने साल 2020 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. उन्हें सीएसके ने 2022 संस्करण में 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

5. (b) 22 मार्च 

विश्व में मीठे जल के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 1992 में एक प्रस्ताव अपनाया जिसके द्वारा 22 मार्च को विश्व जल दिवस घोषित किया गया. साल 1992 में, रियो डी जनेरियो में पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में एजेंडा 21 के तहत विश्व जल दिवस का पहला औपचारिक प्रस्ताव रखा गया था. 

6. (d) भूषण गगरानी 

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के निर्देशों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भूषण गगरानी को मुंबई नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया. गगरानी अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे. उन्होंने इकबाल सिंह चहल का स्थान लिया है. 

7. (c) ऑरियनप्रो

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कैश मैनेजमेंट और ट्रांजेक्शन बैंकिंग प्लेटफॉर्म iCashpro+ के लाइसेंस, और ऑपरेशन के लिए ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस (Aurionpro Solutions) के साथ समझौता किया है. लगभग 100 करोड़ रुपये की इस डील में लाइसेंस और 6 वर्षों तक का रखरखाव शामिल है. ऑरियनप्रो का iCashpro+ एडवांस क्लाउड तकनीक और माइक्रो सेवाओं पर आधारित है. 

8. (d) डोमिनिकन गणराज्य 

भारत ने हाल ही में डोमिनिकन गणराज्य के साथ संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति (JETCO) की स्थापना के लिए प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस वर्ष 24 जनवरी को JETCO की स्थापना के लिए उक्त प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी. डोमिनिकन गणराज्य एक कैरेबियन राष्ट्र है. 

9. (d) (a) और (b) दोनों  

लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व नौकरशाहों सुखबीर सिंह संधु और ज्ञानेश कुमार को नए चुनाव आयुक्त के तौर पर चुना गया है. बता दें कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली समिति ने इन नामों पर मुहर लगायी है. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी इस चयन प्रकिया में हिस्सा लिया. चयन समिति की सिफारिश के आधार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निर्वाचन आयोग के दो सदस्यों की नियुक्ति करेंगी.

10. (c) बी साईराम 

बी साईराम कोल इंडिया लिमिटेड की सिंगरौली स्थित प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किये गए हैं. साईराम के पास कोयला क्षेत्र में 33 वर्षों की सेवा का अनुभव है.   

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India's first women's commando conversion course

The National Security Guard (NSG) has taken a significant step towards providing specialized commando training to female security personnel....

Popular Posts