- 5वें राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2024 में हरियाणा के यतिन भास्कर दुग्गल ने पहला पुरस्कार जीता।
- तमिलनाडु की वैष्णा पिचाई ने दूसरा पुरस्कार और राजस्थान की कनिष्का शर्मा ने तीसरा पुरस्कार जीता।
- 6 मार्च को राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
- राष्ट्रीय युवा संसद 2024 का आयोजन 'यंग वॉयस: एंगेज एंड एम्पावर फॉर नेशन ट्रांसफॉर्मेशन' की थीम पर किया गया था।
- इसका आयोजन पूरे देश में 9 फरवरी 2024 से 6 मार्च 2024 तक किया गया था। इस युवा संसद का आयोजन देश के 785 जिलों को कवर करते हुए तीन स्तरों पर किया गया था।
- जिला युवा संसद का आयोजन 9 फरवरी 2024 से 14 फरवरी 2024 तक किया गया।
- जिला युवा संसद-2024 के विजेताओं ने 19 से 24 फरवरी 2024 तक राज्य युवा संसद में भाग लिया।
- 5 और 6 मार्च 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा संसद-2024 के फाइनल में 87 राज्य-स्तरीय विजेताओं ने भाग लिया।
Tags:
विविध
