- साहित्य अकादमी का वार्षिक साहित्यिक उत्सव 11 से 16 मार्च 2024 तक आयोजित होने वाला है।
- इस वर्ष भारत की राष्ट्रीय साहित्य अकादमी की स्थापना के 70 साल पूरे हो रहे हैं।
- इस अवसर के उपलक्ष्य में अकादमी द्वारा हर वर्ष मनाया जाने वाला 'साहित्योत्सव' इस बार विश्व के सबसे बड़े साहित्यिक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
- इसके तहत 190 से ज्यादा सत्रों में 1100 से ज्यादा मशहूर लेखक और विद्वान हिस्सा ले रहे हैं और इसमें देश की 175 से ज्यादा भाषाओं का प्रतिनिधित्व भी होगा।
- साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 का प्रस्तुति समारोह इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा, जो 12 मार्च को नई दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
Tags:
विविध
