प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(05-04-2024)

1. कैंसर के लिए भारत की पहली घरेलू जीन थेरेपी कहां लांच की गयी?
(a) आईआईटी बॉम्बे 
(b) आईआईटी दिल्ली 
(c) आईआईटी खड़गपुर
(d) आईआईटी वाराणसी 

2. हाल ही में डीआरडीओ ने किस बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
(a) अग्नि-प्राइम 
(b) नाग 
(c) त्रिशूल 
(d) प्रहार   

3. हाल ही में किसे टाटा इंटरनेशनल का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है?
(a) रविचंद्रन आनंद 
(b) महेश कुमार सिन्हा   
(c) राजीव सिंघल 
(d) आनंद सेन 

4. काठिया गेहूं जिसे हाल ही में जीआई टैग दिया गया है किस राज्य से सम्बंधित है?
(a) हरियाण 
(b) पंजाब 
(c) उत्तर प्रदेश 
(d) राजस्थान   

5. हाल ही में एसोचैम के अध्यक्ष के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है?
(a) अलोक रंजन 
(b) अभय कुमार सिंह 
(c) संजय नायर 
(d) प्रकाश कालरा 

6. हाल ही में 'याउंडे डिक्लेरेशन' चर्चा में था, यह निम्न में से किससे संबंधित है?
(a) साइबर सुरक्षा 
(b) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
(c) समुद्रीय सुरक्षा 
(d) मलेरिया रोग

7. कोटक महिंद्रा बैंक ने 'वन कोटक' का ग्रुप प्रेसिडेंट किसे नियुक्त किया है?
(a) अभय सिंह 
(b) राजीव आनंद    
(d) जयदीप हंसराज
(d) अश्विनी कुमार  

8. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2024 के अनुसार, दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन है?
(a) डेनमार्क
(b) जर्मनी 
(c) फिनलैंड 
(d) आइसलैंड 

9. इसरो ने गगनयान क्रू की सहायता के लिए कौन-सा ऐप लांच किया है?
 (a) 'सखी'
(b) 'मदद' 
(c) 'आकाश'
(d) 'समर्थ'  

10. हाल ही में प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान-2023 के लिए किसे नामित किया गया है?
(a) गुलज़ार 
(b) अमिताभ कान्त 
(c) प्रभा वर्मा 
(d) खुशवंत सिंह

उत्तर:-

1. (a) आईआईटी बॉम्बे 

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईआईटी बॉम्बे में कैंसर के लिए भारत की पहली घरेलू जीन थेरेपी लॉन्च की. भारत की पहली सीएआर-टी सेल थेरेपी को आईआईटी बॉम्बे और टाटा मेमोरियल अस्पताल के सहयोग से विकसित किया गया है. इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की पहली जीन थेरेपी की शुरूआत कैंसर के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक बड़ी सफलता है. 

2. (a) अग्नि-प्राइम 

हाल ही में स्ट्रेटजिक फोर्सेज कमांड और डीआरडीओ ने नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का ओडिशा के तट से सफल परीक्षण किया. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, एसएफसी तथा सशस्त्र बलों को इस टेस्टिंग के लिए बधाई दी है. अग्नि-प्राइम दो स्टेज वाली सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है.    

3. (c) राजीव सिंघल 

टाटा समूह की वैश्विक व्यापार और वितरण शाखा, टाटा इंटरनेशनल ने हाल ही में राजीव सिंघल को अपना प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है. उन्होंने आनंद सेन का स्थान लिया है, जो 31 मार्च, 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे. इससे पहले, सिंघल टाटा इंटरनेशनल में कार्यकारी निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) थे. 

4. (c) उत्तर प्रदेश 

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र की कृषि उपज 'काठिया गेहूं' (Kathiya Gehu) को हाल ही में भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्रदान किया गया है. इस फसल के लिए जीआई टैग का आवेदन साल 2022 में किया गया था. दो साल की लंबी प्रक्रिया के बाद जीआई टैग प्रदान किया गया.  

5. (c) संजय नायर 

हाल ही में सोरिन इन्वेस्टमेंट फंड के अध्यक्ष संजय नायर को 2024-25 के लिए एसोचैम के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. वह स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह का स्थान लेंगे, जिन्होंने चैंबर के अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है. एसोचैम एक गैर-सरकारी व्यापार संघ है. 

6. (d) मलेरिया रोग

हाल ही में, याउंडे डिक्लेरेशन (Yaounde Declaration) मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है. इसके तहत 11 अफ्रीकी देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने मलेरिया से होने वाली मौतों को समाप्त करने का संकल्प लिया. इस डिक्लेरेशन का उद्देश्य स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, कर्मियों की क्षमता का विस्तार करना और कार्यक्रम कार्यान्वयन को बढ़ाना है. याउंडे अफ़्रीकी देश कैमरून की राजधानी है.  

7. (d) जयदीप हंसराज

कोटक महिंद्रा बैंक ने कोटक सिक्योरिटीज के वर्तमान एमडी और सीईओ जयदीप हंसराज को 1 अप्रैल, 2024 से 'वन कोटक' का ग्रुप प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड एक भारतीय बैंकिंग और फाइनेंसियल सर्विस कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में है. 

8. (c) फिनलैंड 

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2024 के अनुसार, यूरोपीय देश फिनलैंड दुनिया का सबसे अधिक खुशहाल देश है. फिनलैंड लगातार सातवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना हुआ है. वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में भारत पिछले साल की तरह ही 126वें स्थान पर बरक़रार है. वहीं भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान रैंक में 108वें स्थान पर और श्रीलंका 128वें स्थान पर है.  अमेरिका 23वें स्थान पर है.  

9. (a) 'सखी'

तिरुवनंतपुरम के थुम्बा में स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने गगनयान क्रू की सहायता के लिए एक बहुउद्देश्यीय ऐप 'सखी' (Space-borne Assistant and Knowledge Hub for Crew Interaction-SAKHI) लांच किया है. यह ऐप अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य और पृथ्वी पर इसरो के साथ संचार बनाए रखने में मदद करेगा. इसरो साल 2025 में गगनयान मानव मिशन को लांच कर सकता है. 

10. (c) प्रभा वर्मा 

प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार प्रभा वर्मा को उनके काव्य उपन्यास 'रौद्र सात्विकम' के लिए केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान, 2023 से सम्मानित किया जाएगा. साल 1991 में स्थापित, सरस्वती सम्मान देश के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है. यह हर साल किसी भारतीय भाषा में लिखी गई और पिछले 10 वर्षों के भीतर प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को दिया जाता है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Drug-Free India Week 2026

The Department of Social Justice and Empowerment, under the Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India, organized the ‘...

Popular Posts