प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(06-04-2024)

1. आरबीआई ने लगातार सातवीं बार रेपो रेट को किस दर पर बरक़रार रखा है?
(a) 6.00 
(b) 6.20 
(c) 6.50 
(d) 6.75

2. 15वें सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार 2024 से किसे सम्मानित किया गया?
(a) रिलायंस इंडस्ट्री 
(b) एसजेवीएन लिमिटेड 
(c) अडानी ग्रीन 
(d) टाटा टेलिकॉम

3. नाटो रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन का समर्थन करने के कितने अरब यूरो का फंड तैयार कर रहा है?
(a) 50 अरब यूरो 
(b) 100 अरब यूरो 
(c) 150 अरब यूरो 
(d) 200 अरब यूरो 

4. विश्व बैंक समूह ने हाल ही में किसे आर्थिक सलाहकार पैनल का सदस्य नियुक्त किया है?
(a) अमिताभ कान्त 
(b) राजीव सिन्हा 
(c) राकेश मोहन 
(d) अजय मोहन सिंह 

5. सीसीआई स्नूकर क्लासिक का टाइटल किसने जीता?
(a) पंकज आडवाणी 
(b) कमल चावला 
(c) अभय कपूर 
(d) श्रेयांश सिन्हा  

6. नेशनल मेरीटाइम डे प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 03 अप्रैल
(b) 04 अप्रैल 
(c) 05 अप्रैल 
(d) 06 अप्रैल  

7. अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
(a) 03 अप्रैल
(b) 04 अप्रैल 
(c) 05 अप्रैल 
(d) 06 अप्रैल  

8. अंपायरों के आईसीसी एलीट पैनल में शामिल होने वाले बांग्लादेश के पहले अंपायर कौन है?
(a) हबीबुल बाशर
(b) शरफुद्दौला इब्ने शाहिद 
(c) नितिन मेनन 
(d) मोईन खान 

9. मियामी ओपन 2024 का पुरुष युगल खिताब किस जोड़ी ने जीता?
(a) मैट एबडेन- रोहन बोपन्ना 
(b) एंडी मरे- मैट एबडेन
(c) रोहन बोपन्ना-नोवाक जोकोविच
(d) एंडी मरे- नोवाक जोकोविच

10. राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप 2023-24 का पुरुष टाइटल ख़िताब किसने जीता?
(a) उत्तर प्रदेश 
(b) मध्य प्रदेश 
(c) महाराष्ट्र 
(d) पंजाब 

उत्तर:

1. (c) 6.50 

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज प्रमुख ब्याज दरों पर मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले की घोषणा की. आरबीआई ने लगातार सातवीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा गया है. आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने 5:1 बहुमत से नीतिगत दर पर फैसला लिया है. 

2. (b) एसजेवीएन लिमिटेड 

निर्माण उद्योग विकास परिषद द्वारा स्थापित 15वें सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार 2024 में एसजेवीएन लिमिटेड ने दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं. एसजेवीएन को 'सामाजिक विकास और प्रभाव पैदा करने के लिए अचिवेमेंट अवार्ड और 'सीआईडीसी पार्टनर्स इन प्रोग्रेस ट्रॉफी' से सम्मानित किया गया.  
3. (b) 100 अरब यूरो 

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने एक प्रस्ताव के तहत अपनी मौजूदा नीति में बदलाव करते हुए रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन का समर्थन करने के लिए पांच साल के लिए 100 अरब यूरो का फंड तैयार कर रहा है. नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने यह प्रस्ताव रखा है. इससे 32 पश्चिमी देशों का सैन्य गठबंधन नाटो यूक्रेन को सहायता देने में सबसे आगे हो जाएगा. नाटो 32 सदस्य देशों (30 यूरोपीय और 2 उत्तरी अमेरिकी) का एक अंतरसरकारी सैन्य गठबंधन है. 

4. (c)  राकेश मोहन 

विश्व बैंक समूह ने हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन को आर्थिक सलाहकार पैनल का सदस्य नियुक्त किया है. नई दिल्ली स्थित थिंक टैंक सेंटर फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक प्रोग्रेस (सीएसईपी) ने यह जानकारी दी है. वर्तमान में, मोहन प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी हैं.

5. (a) पंकज आडवाणी 

विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी ने मुंबई में सीसीआई स्नूकर क्लासिक के दौरान अपना दबदबा कायम रखते हुए टाइटल अपने नाम किया. फाइनल में पंकज ने कमल चावला को 8-3 से हराया. पंकज आडवाणी ने पिछले दो वर्षों में सीसीआई स्नूकर क्लासिक का खिताब जीता और अब बिलियर्ड्स का खिताब बरकरार रखा है. 

6. (c) 05 अप्रैल

राष्ट्रीय समुद्री दिवस यानी नेशनल मेरीटाइम डे हर साल 5 अप्रैल को मनाया जाता है. यह देश के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और आर्थिक विकास में समुद्री क्षेत्र के महत्व को बताता है. यह दिवस पहली बार 5 अप्रैल, 1964 को मनाया गया था. राष्ट्रीय समुद्री दिवस 2024 का थीम "भविष्य को नेविगेट करना: सुरक्षा पहले!" (Navigating the future: safety first!) है. 

7. (b) 04 अप्रैल 

अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष 4 अप्रैल को मनाया जाता है. यह दिवस खदान, लैंड माइंस संबंधी गतिविधियों, मानवता के लिए इनके खतरों और बचाव के बारें में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है. यह दिवस पहली बार साल 2006 में मनाया गया था.   

8. (b) शरफुद्दौला इब्ने शाहिद 

बांग्लादेश के शरफुद्दौला इब्ने शाहिद (Sharfuddoula Ibne Shahid) हाल ही में अंपायरों के आईसीसी एलीट पैनल में शामिल होने वाले बांग्लादेश के पहले अंपायर बन गए है. वहीं भारत के नितिन मेनन पांचवीं बार इस पैनल में शामिल हुए है. मेनन, 12-सदस्यीय क्लब में एकमात्र भारतीय बने हुए हैं. 

9. (a) मैट एबडेन- रोहन बोपन्ना 

शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने अपने ऑस्ट्रेलियाई साथी मैट एबडेन के साथ मिलकर मियामी ओपन का पुरुष युगल ख़िताब जीता. वहीं बोपन्ना ने सबसे उम्रदराज एटीपी मास्टर्स 1000 चैंपियन बने रहने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा. इस साल की शुरुआत में बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना पहला युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था.     

10. (c) महाराष्ट्र 

56वीं राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप 2023-24 में महाराष्ट्र की टीम ने क्लीन स्वीप करते हुए पुरुष और महिला दोनों खिताब अपने नाम कर लिया है. इस चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम और इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में किया गया. विजेता टीम को 3 लाख रुपये नकद और एक ट्रॉफी मिली. 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

LT Grade Mains Practice Book + Solved Papers 2026-27 English Medium

LT Grade Mains Practice Book + Solved Papers 2026-27 English Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts