प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(17-05-2024)

1. फेडरेशन कप 2024 में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता, इसका आयोजन कहां किया गया?
(a) गुवाहाटी 
(b) शिमला 
(c) पटना 
(d) भुवनेश्वर 

2. कान फिल्म महोत्सव 2024 में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया गया, इसका आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) फ्रांस 
(b) कनाडा 
(c) जर्मनी 
(d) ऑस्ट्रेलिया

3. भारत के किस मशहूर फुटबॉलर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है?
(a) सुनील छेत्री 
(b) सहल अब्दुल समद
(c) लालेंगमाविया राल्ते
(d) मनवीर सिंह

4. फोनपे ने हाल ही में किस देश में यूपीआई सेवाओं की शुरुआत की है?
(a) नेपाल 
(b) बांग्लादेश 
(c) श्रीलंका 
(d) थाईलैंड

5. हाल ही में किस कंपनी के कृषि ड्रोन को डीजीसीए से सर्टिफिकेशन हासिल हुआ है?
(a) एआईटीएमसी वेंचर्स लिमिटेड 
(b) न्यूस्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज 
(c) स्काईलार्क ड्रोन
(d) मारुत ड्रोन

6.  डीपीआईआईटी में नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) प्रतिमा सिंह 
(b) राजीव शेखर 
(c) अदिति सिन्हा 
(d) अजय कुमार शर्मा 

7. भारत ने स्मार्ट-पनडुब्बी रोधी मिसाइल का परीक्षण किया यह किसके द्वारा तैयार किया गया है?
(a) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
(b) डीआरडीओ
(c) इसरो 
(d) इनमें से कोई नहीं 

8. हाल ही में भारतीय नौसेना के उपप्रमुख का कार्यभार किसने संभाला?
(a) कृष्णा स्वामीनाथन
(b) विनोद कुमार 
(c) अभिनव कुमार 
(d) अभय कोहली 

9. हाल ही में किस देश ने अपनी नई करेंसी जारी की है?
(a) दक्षिण अफ्रीका 
(b) जिम्बाब्वे
(c) केन्या 
(d) ईरान 

10. एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड ने यूपीआई जैसी सेवाओं के लिए किस अफ़्रीकी देश के साथ समझौता किया है?
(a) दक्षिण अफ्रीका 
(b) घाना 
(c) सेनेगल 
(d) नामीबिया

उत्तर:-

1. (d) भुवनेश्वर 

जेवलिन स्टार और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने भुवनेश्वर में आयोजित फेडरेशन कप 2024 में स्वर्ण पदक जीता. टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज ने फाइनल इवेंट में 82.27 मीटर दूर भाला फेंकते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. नीरज चोपड़ा ने आखिरी बार 2021 में इसी इवेंट में हिस्सा लिया था. 

2. (a) फ्रांस 

77वें कान फिल्म महोत्सव में का आयोजन फ्रांस में किया जा रहा है जहां भारतीय पवेलियन का भी उद्घाटन किया गया. प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव में प्रत्येक वर्ष भारतीय पवेलियन का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जाता है. इसका उद्घाटन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सचिव संजय जाजू और फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने किया. 

3. (a) सुनील छेत्री 

भारत के सबसे मशहूर फुटबॉलर सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है. 6 जून को कोलकाता में कुवैत के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच उनका राष्ट्रीय टीम के लिए आखिरी मैच होगा. छेत्री ने अपने खेल की शुरुआत 2002 में मोहन बागान के साथ की थी. छेत्री का अंतरराष्ट्रीय पदार्पण 2005 में हुआ और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला गोल किया था. 

4. (c) श्रीलंका 

डिजिटल पेमेंट सर्विस फोनपे (PhonePe) ने हाल ही में श्रीलंका में UPI भुगतान शुरू करने के लिए लंकापे के साथ हाथ मिलाया है. लेनदेन की सुविधा UPI और लंकापे नेशनल पेमेंट नेटवर्क द्वारा की जाएगी. श्रीलंका की यात्रा करने वाले भारतीय इस सुविधा का लाभ उठा सकते है.   

5. (a) एआईटीएमसी वेंचर्स लिमिटेड 

एआईटीएमसी वेंचर्स लिमिटेड (एवीपीएल इंटरनेशनल) को कृषि ड्रोन विराज (VIRAJ) के लिए DGCA का सर्टिफिकेशन हासिल किया है. कमपनी के सीईओ हिमांशु शर्मा ने बताया कि एवीपीएल के विराज यूएएस (कृषि ड्रोन) को पहले प्रकार का प्रमाणपत्र हासिल हुआ है.  

6. (a) प्रतिमा सिंह 

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) में निदेशक के रूप में आईआरएस प्रतिमा सिंह को नियुक्त किया गया है. यह आदेश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी किया गया था. प्रतिमा सिंह 2009-बैच की भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं. 

7. (b) डीआरडीओ

भारत ने ओडिशा के बालासोर तट पर सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (SMART) पनडुब्बी रोधी मिसाइल प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. स्मार्ट अगली पीढ़ी की मिसाइल-आधारित हल्के वजन वाली टारपीडो डिलीवरी प्रणाली है. इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है.

8. (a) कृष्णा स्वामीनाथन

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने 01 मई 2024 को नौसेना उपप्रमुख के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया. भारतीय नौसेना में उनकी नियुक्ति 01 जुलाई 87 को हुई थी. वह संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में विशेषज्ञ हैं. वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला के पूर्व छात्र है.     

9. (b) जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे ने देश में लंबे समय से चल रहे मुद्रा संकट के बीच ZiG (जिम्बाब्वे गोल्ड का संक्षिप्त रूप) नामक एक नई मुद्रा लॉन्च की है. इसे इलेक्ट्रॉनिक रूप में लांच किया गया है. साल 2009 के बाद यह छठा मौका है जब देश में नई मुद्रा लांच की गयी है. जिम्बाब्वे एक दक्षिण अफ़्रीकी देश है इसकी राजधानी हरारे है. 

10. (d) नामीबिया

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने यूपीआई जैसी तत्काल भुगतान प्रणाली विकसित करने के लिए बैंक ऑफ नामीबिया (BoN) के साथ एक समझौता किया है. यह समझौता नामीबिया में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए किया गया है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

12 Years of Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana

The Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana (PMJDY) is a flagship financial inclusion scheme of the Government of India. Its objective is to bring in...

Popular Posts