- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है।
- इस वर्ष दुनिया भर में दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया है।
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का विषय "स्वयं और समाज के लिए योग" है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने के लिए 11 दिसंबर 2014 को एक प्रस्ताव अपनाया।
- 21 जून को योग दिवस के रूप में चुना गया क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन है और दुनिया के कई लोगों के लिए इसका बहुत महत्व है।
- यह दिन पहली बार 2015 में मनाया गया था।
Tags:
वर्ष/दिवस/सप्ताह