1. गृह मंत्री अमित शाह ने किस राज्य में 'पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस' का उद्घाटन किया?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) राजस्थान
(d) असम
2. हाल ही में कोपा अमेरिका का ख़िताब किस देश ने जीता?
(a) ब्राजील
(b) कोलंबिया
(c) अर्जेंटीना
(d) उरुग्वे
3. हाल ही में नेपाल ने नए प्रधानमंत्री कौन बने है?
(a) पुष्प कमल दहल 'प्रचंड'
(b) केपी शर्मा ओली
(c) रामबरन यादव
(d) इनमें से कोई नहीं
4. हाल ही में विंबलडन वीमेन्स सिंगल्स 2024 का खिताब किसने जीता?
(a) एम्मा राडुकानु
(b) ऐलेना रयबाकिना
(c) जैस्मिन पाओलिनी
(d) बारबोरा क्रेजिकोवा
5. विंबलडन पुरुष एकल ख़िताब 2024 जीतने वाले कार्लोस अलकराज किस देश के खिलाड़ी है?
(a) चेक रिपब्लिक
(b) फ्रांस
(c) स्पेन
(d) इटली
6. यूरो कप 2024 का ख़िताब किसने जीता?
(a) स्पेन
(b) इंग्लैंड
(c) फ्रांस
(d) पुर्तगाल
7. वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व हाल ही में खबरों में रहा, यह किस राज्य में स्थित है?
(a) मध्य प्रदेश
(b) राजस्थान
(c) हरियाणा
(d) ओडिशा
8. आगामी 2024 पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल का मुख्य प्रायोजक कौन होगा?
(a) रिलायंस ग्रुप
(b) अडानी ग्रुप
(c) टाटा ग्रुप
(d) भारती एयरटेल
9. सुप्रीम कोर्ट में एक नए फाइलिंग काउंटर का उद्घाटन किसने किया?
(a) अमित शाह
(b) डीवाई चंद्रचूड़
(c) राजनाथ सिंह
(d) अनुराग ठाकुर
10. किसे हाल ही में आर्मी हॉस्पिटल के कमांडेंट के रूप में नियुक्त किया गया है?
(a) अभिनव सिंह
(b) शंकर नारायण
(c) गुरप्रीत मान
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:-
1. (b) मध्य प्रदेश
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में मध्य प्रदेश में 'पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस' का वर्चुअली उद्घाटन किया. गृह मंत्री अमित शाह ने इंदौर से राज्य से सभी 55 जिलों में इसका उद्घाटन किया. इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई अन्य मंत्री उपस्थित थे.
2. (c) अर्जेंटीना
हार्ड रॉक स्टेडियम मियामी में खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना ने कोलंबिया को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराकर रिकॉर्ड 16वीं बार कोपा अमेरिका (Copa America) फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. इसके साथ ही अर्जेंटीना ने कोलंबिया का लगातार 28 मैचों से चला आ रहा विजयी अभियान भी रोक दिया है.
3. (b) केपी शर्मा ओली
नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (सीपीआई-यूएमएल) के नेता केपी शर्मा ओली ने चौथी बार प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली, जो नेपाली कांग्रेस पार्टी द्वारा समर्थित गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं. ओली की नियुक्ति पूर्व प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' द्वारा विश्वास मत हारने के बाद हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केपी शर्मा ओली को नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी.
4. (d) बारबोरा क्रेजिकोवा
हाल ही में चेक रिपब्लिक की बारबोरा क्रेजिकोवा (Barbora Krejcikova) ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विंबलडन वीमेन्स सिंगल्स 2024 का खिताब जीत लिया. लंदन में हुए फाइनल में उन्होंने जैस्मिन पाओलिनी को हराया. क्रेजिकोवा ने इसके साथ ही ₹28.5 करोड़ की पुरस्कार राशि भी प्राप्त की.
5. (c) स्पेन
स्पेन के कार्लोस अलकराज (Carlos Alcaraz) ने सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराकर अपना विंबलडन खिताब बरकरार रखा है, पिछले साल भी उन्होंने यह ख़िताब अपने नाम किया था. अपने सफल खिताब बचाव के साथ अलकराज रोजर फेडरर के साथ विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए.
6. (a) स्पेन
यूरो कप 2024 के फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को हराकर चौथी बार यूरो कप का ख़िताब अपने नाम किया. लैमिन यमल (स्पेन) को यंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार, रॉड्री को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार और गोल्डन बूट छह खिलाड़ियों के बीच साझा किया गया. अगले यूरो की मेजबानी इंग्लैंड करेगा.
7. (a) मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश सरकार ने बाघों के कथित अवैध शिकार और नव स्थापित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में अनियमितताओं की जांच शुरू कर दी है. यह मध्य प्रदेश के सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों में फैला हुआ है. यह मध्य प्रदेश का सातवां बाघ अभयारण्य है.
8. (b) अडानी ग्रुप
आगामी 2024 पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के मुख्य प्रायोजक (Principal Sponsor) के रूप में अडानी ग्रुप को चुना गया है. अदानी समूह ने #DeshkaGeetAtOlympics बैनर के तहत एक सोशल मीडिया अभियान शुरू किया है. 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक किया जायेगा.
9. (b) डीवाई चंद्रचूड़
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में एक नए फाइलिंग काउंटर का उद्घाटन किया. यह एक बहु सुविधा केंद्र है जिसे सर्वोच्च न्यायालय के न्याय तक पहुंच मिशन के तहत स्थापित किया गया है. साथ ही सीजेआई चंद्रचूड़ ने ब्राजील के न्यायाधीश जस्टिस एंटोनियो बेंजामिन का स्वागत किया और उन्हें भारत का एक महान मित्र बताया.
10. (b) शंकर नारायण
लेफ्टिनेंट जनरल शंकर नारायण ने हाल ही में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के शीर्ष अस्पताल - आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) के कमांडेंट के रूप में पद संभाला है. वह 1982 ('यू') बैच के पूर्व छात्र है. लेफ्टिनेंट जनरल शंकर ने नई दिल्ली से नियोनेटोलॉजी में पोस्ट-डॉक्टरल उप-विशेषज्ञता की और किंग्स कॉलेज अस्पताल, लंदन में बाल चिकित्सा लीवर प्रत्यारोपण में प्रशिक्षण लिया है.