1. हाल ही में चर्चा में रहा सोनई-रूपई वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
(a) असम
(b) मेघालय
(c) त्रिपुरा
(d) केरल
2. भारत को एशिया-प्रशांत 2024 के लिए ISSA गुड प्रैक्टिस अवार्ड किस कारण से दिया गया?
(a) पर्यावरण संरक्षण
(b) श्रमिकों के हितों के लिए उत्कृष्ट प्रथाएं
(c) कृषि विकास
(d) विज्ञान और प्रौद्योगिकी
3. उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत कितने किफायती घर बनाए जाएंगे?
(a) 10,000
(b) 12,000
(c) 16,000
(d) 20,000
4. हाल ही में अन्ना चक्र और स्कैन पोर्टल का अनावरण किसने किया?
(a) अमित शाह
(b) पीयूष गोयल
(c) प्रल्हाद जोशी
(d) चिराग पासवान
5. हाल ही में अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन किसने किया?
(a) नरेंद्र मोदी
(b) अमित शाह
(c) एस जयशंकर
(d) चिराग पासवान
6. ग्लोबल अलायंस अगेंस्ट हंगर एंड पॉवर्टी हाल ही में किस सम्मेलन के दौरान जारी किया गया?
(a) जी7
(b) जी20
(c) ब्रिक्स
(d) एससीओ
7. संयुक्त सैन्य अभ्यास 'पूर्वी प्रहार' का आयोजन किस राज्य में किया गया?
(a) असम
(b) अरुणाचल प्रदेश
(c) सिक्किम
(d) हिमाचल प्रदेश
8. भारत का पहला नाइट सफारी पार्क किस शहर में विकसित किया जा रहा है?
(a) मुंबई
(b) लखनऊ
(c) जयपुर
(d) भोपाल
9. एक्सरसाइज 'संयुक्त विमोचन 2024' का आयोजन कहां किया गया?
(a) लखनऊ
(b) जयपुर
(c) अहमदाबाद
(d) हैदराबाद
10. कौन सा देश पहले 'खो खो' विश्व कप की मेजबानी करेगा?
(a) नेपाल
(b) भारत
(c) श्रीलंका
(d) पाकिस्तान
उत्तर:-
1. (a) असम
असम वन विभाग को सोनई-रूपई वन्यजीव अभयारण्य में रॉयल बंगाल टाइगर की मौजूदगी का पहला फोटोग्राफिक साक्ष्य मिला है. यह भारत में असम में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है. इसका क्षेत्रफल 175 वर्ग किमी है. इस क्षेत्र को 1998 में अभयारण्य घोषित किया गया था.
2. (b) श्रमिकों के हितों के लिए उत्कृष्ट प्रथाएं
हाल ही में भारत को एशिया-प्रशांत 2024 के लिए ISSA गुड प्रैक्टिस अवार्ड से सम्मानित किया गया है. भारत को यह अवार्ड ईपीएफओ की नवाचारी गतिविधियों के लिए दिया गया. इनमें बहुभाषी कॉल सेंटर, "निधि आपके निकट" आउटरीच, ई-कार्यवाही के माध्यम से न्याय वितरण, और डिजिटल व गैर-डिजिटल माध्यमों से प्रभावी हितधारक संचार शामिल हैं.
3. (c) 16,000
उत्तराखंड आवास विकास परिषद (यूएचडीसी) और एमडीडीए पीएमएवाई के तहत कम आय वाले परिवारों के लिए 16,000 किफायती घरों का निर्माण कर रहे हैं. यह पहल पीएम मोदी के 'अंत्योदय' के दृष्टिकोण के अनुरूप है. यह परियोजना किफायती आवास और शहरी विकास पर जोर देती है.
4. (c) प्रल्हाद जोशी
हाल ही में किन्द्रिय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की आपूर्ति श्रृंखला के अनुकूलन उपकरण ‘अन्न चक्र’ और स्कैन (एनएफएसए के लिए सब्सिडी दावा आवेदन) पोर्टल का शुभारंभ किया. स्कैन पोर्टल सब्सिडी दावों को सिंगल विंडो में प्रस्तुत करने की अनुमति देता है और त्वरित समाधान की सुविधा प्रदान करता है.
5. (a) नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी ने 6 से 8 दिसंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय अष्टलक्ष्मी महोत्सव का भारत मंडपम में उद्घाटन किया, जो पूर्वोत्तर भारत की कला, शिल्प और परंपराओं को उजागर करता है. नए आयोजनों में हथकरघा, हस्तशिल्प, कृषि और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है.
6. (b) जी20
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने रियो डी जनेरियो में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान ग्लोबल अलायंस अगेंस्ट हंगर एंड पॉवर्टी (Global Alliance Against Hunger and Poverty) को लांच किया. इस ऐतिहासिक पहल में 148 संस्थापक सदस्य शामिल हैं, जिनमें 82 देश, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठन, वित्तीय संस्थान और गैर-सरकारी संगठन (NGOs) भी शामिल हैं.
7. (b) अरुणाचल प्रदेश
हाल ही में भारत की तीनों सेनाओं ने अरुणाचल प्रदेश में संयुक्त सैन्य अभ्यास 'पूर्वी प्रहार' का आयोजन किया. यह आयोजन 14-17 नवंबर, 2024 तक प्रदेश के शि-योमी जिले में हुआ. अभ्यास में पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी और एयर मार्शल आईएस वालिया ने भाग लिया.
8. (b) लखनऊ
भारत का पहला नाइट सफारी पार्क उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विकसित की जा रही है. यह दुनिया की पांचवीं ऐसी सफारी बन जाएगी. कुकरैल नाइट सफारी पार्क और वन्यजीव केंद्र 900 एकड़ में तैयार किया जा रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य जून 2026 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करना है.
9. (c) अहमदाबाद
हाल ही में, भारतीय सेना ने 18-19 नवंबर 2024 को अहमदाबाद और पोरबंदर में एक्सरसाइज 'संयुक्त विमोचन 2024' (Sanyukt Vimochan 2024) का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय तटरक्षक बल ने भाग लिया. यह एक बहुपक्षीय वार्षिक संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास था.
10. (b) भारत
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर (आईजीआई) स्टेडियम में पहले 'खो खो' विश्व कप का आयोजन 13 से 19 जनवरी, 2025 तक किया जायेगा. भारतीय ओलंपिक संघ और भारतीय खो खो महासंघ इसका आयोजन कर रहा है.