प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(14-12-2024)

 1. दुनिया के सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियन कौन बने है?
(a) डी गुकेश
(b) विदित गुजराती
(c) प्रग्गनानंद रमेशबाबू
(d) अर्जुन एरीगैसी

2. बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने ग्रामीण भारत में शैक्षिक परिदृश्य को बदलने के उद्देश्य से किसके साथ समझौता किया है?
(a) मेटा
(b) वर्ड बैंक
(c) यूनिसेफ
(d) यूनेस्को

3. राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने किस देश के सेना प्रमुख को 'भारतीय सेना के जनरल' की मानद रैंक से सम्मानित किया?
(a) फ्रांस
(b) रूस
(c) भूटान
(d) नेपाल

4. पीएम मोदी ने यूपी के किस शहर में ₹5,500 करोड़ की प्रमुख विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया?
(a) वाराणसी
(b) लखनऊ
(c) अयोध्या
(d) प्रयागराज

5. येस बैंक के नए कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) रजनीश कुमार
(b) आलोक मंडल
(c) मनीष जैन
(d) राजीव सिन्हा

6. नवंबर 2024 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड किसे दिया गया?
(a) जसप्रीत बुमराह
(b) यशस्वी जायसवाल
(c) हारिस रऊफ
(d) पैट कमिंस

7. महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का टाइटल किसने जीता?
(a) मलेशिया
(b) भारत
(c) चीन
(d) दक्षिण कोरिया

8. हाल ही में किस देश ने पानी की कमी के कारण आपातकाल की घोषणा की है?
(a) इक्वाडोर
(b) दक्षिण अफ्रीका
(c) अर्जेंटीना
(d) चिली    

9. SECI ने ग्रीन हाइड्रोजन पहल को बढ़ावा देने के लिए किस संगठन के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए है?
(a) अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी
(b) यूएनडीपी
(c) विश्व वन्यजीव कोष
(d) एच2ग्लोबल

10. एडीबी ने हाल ही में वित्तीय क्षेत्र में सुधार के लिए किस देश को ऋण की मंजूरी दी है?
(a) नेपाल  
(b) पाकिस्तान
(c) श्रीलंका
(d) मालदीव

उत्तर:-

1. (a) डी गुकेश

डी गुकेश ने 18 साल की उम्र में इतिहास रचते हुए चीन के डिंग लिरेन को हराकर वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 का खिताब अपने नाम किया. विश्वनाथन आनंद के बाद भारत के दूसरे विश्व चैंपियन बने गुकेश ने गैरी कास्परोव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस जीत ने भारत का गौरव बढ़ाया.

2. (c) यूनिसेफ

बीएमडब्ल्यू गुप ने गुणवत्तापूर्ण एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से यूनिसेफके साथ हाथ मिलाया है. इसके तहत ग्रामीण भारत में 100,000 बच्चों के लिए शैक्षिक परिदृश्य में क्रांति लाने का लक्ष्य है. यह कार्यक्रम असम, झारखंड, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में शुरू किये जायेंगे.     

3. (d) नेपाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल को 'भारतीय सेना के जनरल' की प्रतिष्ठित मानद रैंक से सम्मानित किया. राष्ट्रपति भवन में आयोजित यह कार्यक्रम भारत-नेपाल के आपसी सम्मान और गहरे सैन्य संबंधों की स्थायी परंपरा को दर्शाता है.

4. (d) प्रयागराज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ₹5,500 करोड़ की प्रमुख विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया. इसका उद्देश्य प्रयागराज में 2025 महाकुंभ के लिए सुविधाओं में सुधार करना और शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है. साथ ही पीएम मोदी ने महाकुंभ प्रदर्शनी स्थल का भी दौरा किया.

5. (c) मनीष जैन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने येस बैंक के नए कार्यकारी निदेशक के रूप में मनीष जैन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जो 11 दिसंबर, 2024 से 10 दिसंबर, 2027 तक प्रभावी रहेगा. जैन सितंबर 2023 से येस बैंक से जुड़े हुए है और कॉर्पोरेट और थोक बैंकिंग प्रभाग का नेतृत्व कर रहे हैं.

6. (c) हारिस रऊफ  

नवंबर 2024 के लिए ICC प्लेयर्स ऑफ द मंथ की घोषणा कर दी गई है. इस बार पाकिस्तान के हारिस रऊफ को पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड से सम्मानित किया गया. वहीं इंग्लैंड की डैनी व्याट-हॉज को मंथ की महिला प्लेयर का खिताब दिया गया.

7. (b) भारत

भारत की महिला हॉकी टीम ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में शानदार खेल दिखाते हुए, फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर अपना ख़िताब बरक़रार रखा है. मैच के दौरान निर्णायक गोल दीपिका ने 31वें मिनट में किया. साथ ही दीपिका 11 गोल के साथ टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर रही.     

8. (a) इक्वाडोर   

हाल ही में दक्षिण अमरीकी देश इक्वाडोर ने जंगल की आग और पानी की कमी के कारण देश में आपातकाल की घोषणा की है. पर्यावरण मंत्रालय द्वारा अनुमोदित आपातकाल की स्थिति 60 दिनों तक रहेगी. इक्वाडोर छह दशकों में सबसे भयंकर सूखे का सामना कर रहा है.   

9. (d) एच2ग्लोबल स्टिफ्टंग

SECI (भारतीय सौर ऊर्जा निगम) ने ग्रीन हाइड्रोजन पहल को बढ़ावा देने के लिए एच2ग्लोबल (H2Global) Stiftung के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है. एसईसीआई के निदेशक (सौर), संजय शर्मा और एच2ग्लोबल के कार्यकारी निदेशक डॉ. सुज़ाना मोरेरा ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.

10. (c) श्रीलंका

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने हाल ही में श्रीलंका को वित्तीय क्षेत्र में सुधार के लिए 200 मिलियन डॉलर के नीति-आधारित ऋण को मंजूरी दे दी है. यह ऋण एडीबी के वित्तीय क्षेत्र स्थिरता और सुधार कार्यक्रम के तहत दिया गया है. बता दें कि एडीबी की स्थापना साल 1966 में की गयी थी और इसका मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में है.   

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

12 Years of Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana

The Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana (PMJDY) is a flagship financial inclusion scheme of the Government of India. Its objective is to bring in...

Popular Posts