- स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) का 7वां संस्करण 11 दिसंबर, 2024 को देश भर के 51 केंद्रों पर शुरू होगा।
- कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान वर्चुअली करेंगे।
- एसआईएच एक राष्ट्रव्यापी पहल है और इसका उद्देश्य छात्रों को दैनिक जीवन में आने वाली कुछ गंभीर समस्याओं को हल करने के लिए एक मंच प्रदान करके उत्पाद नवाचार और समस्या समाधान मानसिकता की संस्कृति को विकसित करना है।
- पिछले संस्करणों की तरह, छात्र दल मंत्रालयों/विभागों/उद्योगों द्वारा दिए गए समस्या सुझावों पर काम करेंगे या 17 विषयों में से किसी पर छात्र नवाचार श्रेणी में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
- एआईएच 2024 के लिए 54 मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और उद्योगों द्वारा 250 से अधिक समस्या विचार प्रस्तुत किए गए हैं।
- इस वर्ष, संस्थान स्तर पर आंतरिक हैकथॉन में 240% की प्रभावशाली वृद्धि देखी गई है, जो एआईएच 2023 में 900 से बढ़कर एआईएच 2024 में 2247 से अधिक हो गई है, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा संस्करण बन गया है।
Tags:
राष्ट्रीय परिदृश्य
