अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ भगवान बुद्ध त्रिनेत्र सेवा अभियान शुरू करेगा


  • अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) ऐतिहासिक भगवान बुद्ध त्रिनेत्र सेवा अभियान के शुभारंभ की घोषणा करेगा।
  •  इस सहयोगात्मक पहल में भारत, नेपाल और श्रीलंका की सशस्त्र सेनाओं को आईबीसी की साझेदारी में नेपाल के लुम्बिनी (भगवान बुद्ध की जन्मस्थली) से श्रीलंका के गॉल तक अनोखा मोटरसाइकिल अभियान शुरू करने के लिए एक साथ आते हैं। 
  • इन देशों के रक्षा कर्मियों वाला यह अभियान प्रमुख बौद्ध विरासत स्थलों से होकर गुजरेगा, जो बौद्ध धर्म के ऐतिहासिक प्रसार का प्रतीक है और इन देशों के बीच साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करता है
  • इस अभियान के भारतीय अध्याय के आयोजन भागीदार के रूप में, आईबीसी प्रतिभागियों को सारनाथ, बोधगया, नालंदा, नागार्जुन सागर (आंध्र प्रदेश) और उदयगिरि (ओडिशा) जैसे महत्वपूर्ण बौद्ध स्थलों के जरिये मार्गदर्शन करेगा। 
  • अभियान को औपचारिक रूप से भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 19 फरवरी 2025 को प्रतिष्ठित बौद्ध स्थल बोधगया से हरी झंडी दिखाएंगे।
  • श्रीलंका पहुंचने पर, अभियान को 5 मार्च 2025 को जाफना में श्रीलंका की प्रधानमंत्री सुश्री हरिनी अमरसूर्या औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाएंगी, जो बुद्ध की शिक्षाओं से बंधे तीन देशों की एक महत्वपूर्ण यात्रा का समापन होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

12 Years of Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana

The Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana (PMJDY) is a flagship financial inclusion scheme of the Government of India. Its objective is to bring in...

Popular Posts