1. उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने लॉजिस्टिक्स और बुनियादी विकास के लिए किसके साथ समझौता किया है?
(a) वर्ड बैंक
(b) आईएमएफ
(c) कोरिया ट्रांसपोर्ट इंस्टीट्यूट
(d) आईआईटी दिल्ली
2. हाल ही में इस्पात मंत्रालय में निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) मैमुन आलम
(b) राजीव राय
(c) सोनल गोयल
(d) अरुण सिंह
3. 38वें राष्ट्रीय खेलों में मुक्केबाजी के किस वर्ग में लवलीना बोर्गोहेन ने गोल्ड मेडल जीता?
(a) 73 किग्रा वर्ग
(b) 57 किग्रा वर्ग
(c) 75 किग्रा वर्ग
(d) 83 किग्रा वर्ग
4. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ सैन्य अभ्यास 'साइक्लोन' का आयोजन किया?
(a) श्रीलंका
(b) वियतनाम
(c) सिंगापुर
(d) मिस्र
5. किसे हाल ही में सिटीबैंक के नए भारत उपमहाद्वीप उप-क्लस्टर और बैंकिंग प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है?
(a) अशोक गांगुली
(b) रमेश वर्मा
(c) आशु खुल्लर
(d) के बालासुब्रमण्यम
6. वाइडबैंड स्पेक्ट्रम-सेंसर एएसआईसी-चिप विकसित करने के लिए सी-डॉट ने किन संस्थानों के साथ समझौता किया है?
(a) आईआईटी दिल्ली और आईआईटी कानपुर
(b) आईआईटी जम्मू और आईआईटी मंडी
(c) आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी मद्रास
(d) आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी हैदराबाद
7. आईपीएल टीम पंजाब किंग्स का नया कप्तान किसे नियुक्त किया गया है?
(a) यजुवेंद्र चहल
(b) स्टीव स्मिथ
(c) श्रेयस अय्यर
(d) अक्षर पटेल
8. हाल ही में नवाफ सलाम को किस देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है?
(a) क़तर
(b) लेबनान
(c) पाकिस्तान
(d) बहरीन
9. नाग मार्क 2 (Nag Mark 2) एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल किस संगठन द्वारा विकसित की गई है?
(a) इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री
(b) बीईएल
(c) डीआरडीओ
(d) इसरो
10. एएफआई के नवगठित एथलीट आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) नीरज चोपड़ा
(b) बजरंग पुनिया
(c) पीटी उषा
(d) अंजू बॉबी जॉर्ज
उत्तर:-
1. (c) कोरिया ट्रांसपोर्ट इंस्टीट्यूट
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) और कोरिया ट्रांसपोर्ट इंस्टीट्यूट (KOTI) ने लॉजिस्टिक्स और बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस सहयोग का उद्देश्य भारत के बुनियादी ढांचे के विकास लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए KOTI की विशेषज्ञता का लाभ उठाना है.
2. (a) मैमुन आलम
हाल ही में 2007 बैच के आईआरएस अधिकारी मैमुन आलम को दिल्ली25 में इस्पात मंत्रालय में निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. 7 फरवरी, 2025 से प्रभावी यह नियुक्ति केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत की गई थी.
3. (c) 75 किग्रा वर्ग
38वें राष्ट्रीय खेलों में लवलीना बोर्गोहेन ने महिलाओं के 75 किग्रा मुक्केबाजी वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. वहीं शिव थापा ने पुरुषों के 63.5 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता. अंकुशिता बोरो ने भी स्वर्ण पदक जीता. साथ ही पुरुषों के मुक्केबाजी डिवीजनों में, एसएससीबी (सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड) ने कई जीत हासिल कीं.
4. (d) मिस्र
भारत और मिस्र के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास "साइक्लोन (Cyclone) 2025" 10 फरवरी, 2025 को राजस्थान में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ. यह 14 दिवसीय अभ्यास का तीसरा संस्करण है और इसका उद्देश्य चुनौतीपूर्ण रेगिस्तानी वातावरण में पेशेवर कौशल साझा करने पर ध्यान केंद्रित करना है.
5. (d) के बालासुब्रमण्यम
हाल ही में के बालासुब्रमण्यम को सिटीबैंक के नए भारत उपमहाद्वीप उप-क्लस्टर और बैंकिंग प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है, उन्होंने आशु खुल्लर का स्थान लिया है. उनकी यह नियुक्ति आरबीआई के अनुमोदन के अधीन की गयी है. इस भूमिका में बालासुब्रमण्यम एशिया साउथ के प्रमुख और बैंकिंग प्रमुख अमोल गुप्ते को रिपोर्ट करेंगे.
6. (b) आईआईटी जम्मू और आईआईटी मंडी
दूरसंचार विभाग (डीओटी) की प्रमुख इकाई सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (सी-डॉट) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जम्मू (IIT जम्मू) के सहयोग से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी (IIT मंडी) के साथ स्पेक्ट्रम उपयोग को बढ़ावा देने के लिए वाइडबैंड स्पेक्ट्रम-सेंसर एएसआईसी-चिप विकसित करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इसका उद्देश्य अत्याधुनिक अगली पीढ़ी की दूरसंचार स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकसित करना है.
7. (c) श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर को आधिकारिक तौर पर 2025 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीज़न के लिए पंजाब किंग्स का कप्तान नामित किया गया है.अय्यर तीन अलग-अलग आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. श्रेयस, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कप्तानी भी कर चुके है और पिछले संस्करण के विजेता कप्तान भी है.
8. (b) लेबनान
नवाफ सलाम (Nawaf Salam) को लेबनान के नए प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति जोसेफ औन ने हाल ही में इसकी घोषणा की है. वह वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के अध्यक्ष हैं. उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा आयोजित परामर्श मतदान के दौरान 128 में से 84 वोट हासिल किए.
9. (c) डीआरडीओ
भारत ने अपनी रक्षा क्षमताओं में महत्वपूर्ण प्रगति का प्रदर्शन करते हुए, तीसरी पीढ़ी की एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, नाग मार्क 2 (Nag Mark 2) का सफलतापूर्वक फील्ड परीक्षण किया है। नाग एमके 2 भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित तीसरी पीढ़ी की एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) है.
10. (d) अंजू बॉबी जॉर्ज
हाल ही में अंजू बॉबी जॉर्ज को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के नवगठित एथलीट आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. इस आयोग में छह महिलाओं सहित नौ सदस्य शामिल हैं. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा नामांकित सदस्यों में से एक हैं.