प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(18-04-2025)

1. भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया जाएगा?

(a) संजीव खन्ना
(b) एन. वी. रमना
(c) डी. वाई. चंद्रचूड़
(d) भूषण रामकृष्ण गवई

2. भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के खिलाड़ी आयोग की अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

(a) साक्षी मलिक
(b) पीवी सिंधु
(c) मीराबाई चानू
(d) विनेश फोगाट

3. मार्च 2025 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ किसे चुना गया?

(a) विराट कोहली
(b) रोहित शर्मा
(c) श्रेयस अय्यर
(d) बाबर आज़म

4. भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास डस्टलिक-VI का आयोजन कहां किया जा रहा है?

(a) जैसलमेर
(b) पुणे
(c) लद्दाख
(d) विशाखापट्टनम

5. माउंट लेवोटोबी ज्वालामुखी हाल ही में चर्चा में था, यह किस देश में स्थित है?

(a) जापान
(b) इंडोनेशिया
(c) फिलीपींस
(d) म्यांमार

6. हाल ही में छठा बिम्सटेक शिखर सम्मेलन कब और कहां आयोजित किया गया?

(a) काठमांडू
(b) बैंकॉक
(c) ढाका
(d) नई दिल्ली

7. किसे हाल ही में एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया ?

(a) नजम सेठी
(b) शम्मी सिल्वा
(c) मोहसिन नकवी
(d) इनाम उल हक

8. रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने रेलवे में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं?

(a) आईआईटी दिल्ली और निति आयोग
(b) LTSU पंजाब और NSDC
(c) NSDC और आईआईएम अहमदाबाद
(d) IGNOU और रेल मंत्रालय

9. फीफा महिला विश्व कप 2035 की मेज़बानी कौन-सा देश करेगा?

(a) ऑस्ट्रेलिया
(b) यूनाइटेड किंगडम
(c) ब्राज़ील
(d) कनाडा

10. शिवसुब्रमण्यम रमन को हाल ही में किस संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

(a) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
(b) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)
(c) पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA)
(d) भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI)

उत्तर:-

1. (d) भूषण रामकृष्ण गवई

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (CJI) होंगे. वर्तमान मुख्य न्यायाधीश, संजीव खन्ना, 13 मई 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, और उन्होंने न्यायमूर्ति गवई को अपना उत्तराधिकारी नामित करने की सिफारिश की है. न्यायमूर्ति गवई 14 मई 2025 को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ लेंगे.

2. (c) मीराबाई चानू

टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू को भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के खिलाड़ी आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए चानू ने इसे "साथी भारोत्तोलकों की आवाज को बुलंद करने का एक गर्वपूर्ण अवसर" बताया. 

3. (c) श्रेयस अय्यर

भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर को मार्च 2025 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना गया है. यह अवार्ड उन्हें ICC मेन्स चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उनके शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए दिया गया, जहाँ उन्होंने 57.33 की औसत से 243 रन बनाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल को मार्च 2025 के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ का अवार्ड मिला. 

4. (b) पुणे

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'डस्टलिक-VI' (DUSTLIK-VI) का छठा संस्करण 16 अप्रैल 2025 से महाराष्ट्र के पुणे स्थित औंध के विदेशी प्रशिक्षण नोड में आरंभ हुआ है. यह द्विपक्षीय अभ्यास 28 अप्रैल 2025 तक चलेगा. इस अभ्यास में भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट की एक बटालियन के साथ-साथ भारतीय वायु सेना के 60 कर्मी भी भाग ले रहे हैं. 

5. (b) इंडोनेशिया

इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में स्थित माउंट लेवोटोबी (Mount Lewotobi) में हाल ही में विस्फोट हुआ, जिसके चलते उड़ानों के लिए अलर्ट और सुरक्षा निर्देश जारी किए गए हैं. यह सक्रिय ज्वालामुखी फ्लोरेस द्वीप, इंडोनेशिया में स्थित है और प्रशांत महासागर क्षेत्र की प्रसिद्ध 'रिंग ऑफ फायर' का हिस्सा है.

6. (b) बैंकॉक

छठा बिम्सटेक शिखर सम्मेलन 4 अप्रैल, 2025 को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित किया गया, जिसका थीम "बिम्सटेक: समृद्ध, लचीला और खुला" था. 

7. (c) मोहसिन नकवी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उन्होंने 3 अप्रैल, 2025 को श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा की जगह यह पदभार संभाला. नकवी दो साल के कार्यकाल के लिए एसीसी अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे. 

8. (b) LTSU पंजाब और NSDC

रेल मंत्रालय के तहत नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने रेलवे क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी (एलटीएसयू), पंजाब और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. 

9. (b) यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम 2035 फीफा महिला विश्व कप की मेज़बानी करने के लिए तैयार है. इस संयुक्त बोली में इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स के फुटबॉल संघ शामिल हैं. यह घोषणा फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने सर्बिया के बेलग्रेड में यूईएफए कांग्रेस के दौरान की.

10. (c) पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA)

शिवसुब्रमण्यम रमन को पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल पाँच वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होगा, जो भी पहले हो. वे दीपक मोहंती की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल मई 2025 में समाप्त हो रहा है। रमन वर्तमान में भारत के CAG में उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं. 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Drug-Free India Week 2026

The Department of Social Justice and Empowerment, under the Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India, organized the ‘...

Popular Posts