प्रधानमंत्री मोदी ने नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी के अवसर पर तमिलनाडु में रामेश्वरम और मुख्य भूमि भारत को जोड़ने वाले नए पंबन रेलवे पुल का उद्घाटन किया। 
  • यह पुल भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है, जिसकी लंबाई 2.05 किलोमीटर है और यह समुद्र तल से 22 मीटर ऊंचा स्थित है।

नए पुल की प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं-

  • वर्टिकल लिफ्ट मैकेनिज्म: पुल का मध्य भाग 17 मीटर तक ऊपर उठ सकता है, जिससे बड़े जहाजों के लिए मार्ग प्रशस्त होता है। इसे संचालित करने के लिए केवल एक व्यक्ति की आवश्यकता होती है।

  • तेज और सुरक्षित रेल यातायात: नए पुल पर ट्रेनें 75 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं, जबकि पुराने पुल पर यह गति सीमा 10 किमी प्रति घंटे थी। इससे यात्रा का समय काफी कम हो गया है।

इस परियोजना का निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) द्वारा किया गया है, जिसमें IIT चेन्नई, IIT बॉम्बे और अंतरराष्ट्रीय कंसल्टेंट TYPSA की तकनीकी विशेषज्ञता शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UP TET Sanskrit Exam Pointer 2026-27

UP TET Sanskrit Exam Pointer 2026-27 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts