- Ax-4 मिशन में पायलट के रूप में कौन भारतीय शामिल हैं?
(a) शिवांगी सिंह
(b) शुभांशु शुक्ला
(c) अवनि चतुर्वेदी
(d) अजीत कृष्णन
- (b) शुभांशु शुक्ला
Ax-4 मिशन, जिसे Axiom Space, SpaceX, और NASA के साझे प्रयास से संचालित किया जा रहा है, 10 जून 2025 को फ्लोरिडा के कनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन में चार सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय दल को SpaceX Crew Dragon यान के ज़रिए Falcon 9 रॉकेट से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजा जाएगा। भारत के शुभांशु शुक्ला, जो कि भारतीय वायुसेना (IAF) के पायलट हैं, इस मिशन में पायलट की भूमिका निभाएंगे.
2. साल 2025 फ्रेंच ओपन पुरुष एकल खिताब किसने जीता?
(a) नोवाक जोकोविच
(b) कार्लोस अल्काराज़
(c) जानिक सिनर
(d) राफेल नडाल
- (b) कार्लोस अल्काराज़
कार्लोस अल्काराज़ ने 2025 फ्रेंच ओपन के ऐतिहासिक फाइनल में जानिक सिनर को हराकर लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता। यह मुकाबला 5 घंटे 29 मिनट तक चला, जो फ्रेंच ओपन इतिहास का सबसे लंबा फाइनल था। अल्काराज़ दो सेट से पीछे थे और तीन चैंपियनशिप पॉइंट्स बचाने के बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और पाँचवें सेट के टाईब्रेक में जीत दर्ज की।
- 2025 फ्रेंच ओपन महिला एकल खिताब किसने जीता?
(a) आर्यना सबालेंका
(b) कोको गॉफ
(c) इगा स्वियातेक
(d) जेसिका पेगुला
- (b) कोको गॉफ
कोको गॉफ ने 2025 फ्रेंच ओपन महिला एकल फाइनल में वर्ल्ड नंबर 1 आर्यना सबालेंका को हराया। मैच में गॉफ ने पहला सेट हारने के बावजूद जोरदार वापसी की। यह उनका पहला फ्रेंच ओपन और दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब था। इसके साथ ही वह 2015 में सेरेना विलियम्स के बाद पहली अमेरिकी महिला बनीं जिन्होंने फ्रेंच ओपन जीता।
- 16वें वित्त आयोग में पार्ट टाइम सदस्य के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) उर्जित पटेल
(b) अजय नारायण झा
(c) टी. रबी शंकर
(d) शक्तिकांत दास
- (c) टी. रबी शंकर
टी. रबी शंकर, जो कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर हैं, को 16वें वित्त आयोग में पार्ट टाइम सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अजय नारायण झा के इस्तीफे के बाद की गई है, जिन्होंने व्यक्तिगत कारणों से अपना पद छोड़ दिया था।
- श्रीनगर और कटरा के बीच शुरू हुई वंदे भारत सेवा किस रेलवे ज़ोन के अंतर्गत आती है?
(a) पश्चिम रेलवे
(b) दक्षिण रेलवे
(c) उत्तर रेलवे
(d) पूर्व रेलवे
- (c) उत्तर रेलवे
वंदे भारत एक्सप्रेस अब श्रीनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच नियमित रूप से चलने लगी है। यह सेवा उत्तर रेलवे द्वारा संचालित की जा रही है और सप्ताह में 6 दिन उपलब्ध है। यह ट्रेन सेमी हाई स्पीड (semi-high-speed) की है, जो कश्मीर घाटी और कटरा के प्रमुख तीर्थस्थल के बीच की यात्रा को तेज, आरामदायक और समय की बचत करने वाली बनाएगी।
6. भारत ने हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संगठन की अध्यक्षता हासिल की है?
(a) यूनिसेफ
(b) इंटरपोल
(c) अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान
(d) विश्व बैंक
6. (c) अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान
भारत ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) की अध्यक्षता हासिल की है। यह संस्थान सार्वजनिक प्रशासन के क्षेत्र में वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देने वाला एक प्रमुख वैश्विक मंच है। इसमें 31 सदस्य देश, 20 राष्ट्रीय अनुभाग, और 15 अकादमिक अनुसंधान केंद्र शामिल हैं, जो मिलकर प्रशासनिक विज्ञान में नवाचार और ज्ञान साझा करने का कार्य करते हैं। भारत 1998 से इस संस्थान का सदस्य है.
7. आईपीएल 2025 का खिताब किस टीम ने जीता?
(a) चेन्नई सुपर किंग्स
(b) मुंबई इंडियंस
(c) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
(d) पंजाब किंग्स
7. (c) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रनों से हराकर अपने इतिहास का पहला आईपीएल खिताब जीता। RCB के क्रुनाल पांड्या को मैन ऑफ़ द मैच और सूर्य कुमार यादव को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया.
8. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र की अध्यक्ष किसे चुना गया?
(a) एंजेला मर्केल
(b) हेल्गा श्मिड
(c) अन्नालेना बेयरबॉक
(d) उर्सुला वॉन डेर लेयन
8. (c) अन्नालेना बेयरबॉक
हाल ही में जर्मनी की पूर्व विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक को 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने 167 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके विरोधी हेल्गा श्मिड को मात्र 7 वोट मिले और वहीं 14 सदस्य देशों ने मतदान से दूरी बनाई। बेयरबॉक पश्चिमी यूरोप और अन्य समूह (WEOG) से चुनी जाने वाली पहली महिला बनीं और कुल मिलाकर पांचवीं महिला अध्यक्ष हैं.
9. हाल ही में ADB ने भारत में शहरी ढांचे के विकास के लिए कितने वर्षों की योजना की घोषणा की है?
(a) 3 वर्ष
(b) 5 वर्ष
(c) 7 वर्ष
(d) 10 वर्ष
9. (b) 5 वर्ष
हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) के अध्यक्ष ने भारत में शहरी बुनियादी ढांचे के कायाकल्प के लिए 5 वर्षों की एक योजना की घोषणा की है, जिसमें लगभग 10 अरब डॉलर का निवेश प्रस्तावित है। यह पहल भारत के शहरी क्षेत्रों में टिकाऊ और स्मार्ट विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। ADB की स्थापना 19 दिसंबर 1966 को हुई थी.
10. हाल ही में चर्चा में रहा रायगढ़ किला किस राज्य में स्थित है?
(a) गुजरात
(b) राजस्थान
(c) महाराष्ट्र
(d) कर्नाटक
10. (c) महाराष्ट्र
हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और रायगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा की गई संयुक्त खुदाई में एक प्राचीन 'यंत्रराज' (Astrolabe) की खोज हुई है। यह एक खगोलीय यंत्र है जो प्राचीन काल में आकाशीय पिंडों की स्थिति जानने के लिए उपयोग किया जाता था। रायगढ़ किला छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी था जो महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित है.