1. हाल ही में किस पूर्व भारतीय कप्तान को ICC हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया है?
(a) विराट कोहली
(b) रोहित शर्मा
(c) एम एस धोनी
(d) राहुल द्रविड़
1. (c) एम एस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी को 9 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। वह यह सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर बन गए है. धोनी अकेले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने क्रिकेट इतिहास में तीनों ICC ट्रॉफियाँ T20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011, और चैम्पियंस ट्रॉफी 2013 अपने नाम कीं है।
2. हाल ही में UMEED पोर्टल का शुभारंभ किस केंद्रीय मंत्री ने किया?
(a) धर्मेन्द्र प्रधान
(b) किरेन रिजिजू
(c) स्मृति ईरानी
(d) अनुराग ठाकुर
2. (b) किरेन रिजिजू
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 6 जून 2025 को UMEED पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल भारत में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के डिजिटलीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का पारदर्शी, सुलभ और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना है। UMEED का पूरा नाम Unified Waqf Management, Empowerment, Efficiency, and Development है, जो इसके उद्देश्य को दर्शाता है।
3. आयुष निवेश सारथी पोर्टल किस क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया गया है?
(a) सूचना प्रौद्योगिकी
(b) कृषि
(c) पारंपरिक चिकित्सा (Traditional Medicine)
(d) पर्यटन
3. (c) पारंपरिक चिकित्सा (Traditional Medicine)
आयुष निवेश सारथी (Ayush Nivesh Saarthi) पोर्टल को हाल ही में नई दिल्ली के वाणिज्य भवन (Vanijya Bhawan) में आयोजित एक उद्योग-संवाद बैठक के दौरान लॉन्च किया गया। इसका उद्देश्य भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली जैसे आयुर्वेद, योग, सिद्ध, यूनानी, और होम्योपैथी में निवेश को बढ़ावा देना और इसे सुगम बनाना है। इस पहल की शुरुआत केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव द्वारा की गई। यह पोर्टल निवेशकों और उद्योग से जुड़े लोगों के लिए एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।
4. हाल ही में किस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?
(a) निकोलस पूरन
(b) सूर्यकुमार यादव
(c) हैरी ब्रूक
(d) इनमें से कोई नहीं
4. (a) निकोलस पूरन
वेस्टइंडीज के सबसे ज़्यादा T20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी निकोलस पूरन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. पूरन वेस्टइंडीज के सबसे ज़्यादा T20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने कुल 106 T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भाग लिया और 2,275 रन बनाए।
5. भारतीय रेल में बहुभाषी एआई समाधान के लिए किस संगठन ने CRIS के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?
(a) नीति आयोग
(b) डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग
(c) भारतीय दूरसंचार विभाग
(d) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
5. (b) डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग
डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (DIBD) और रेलवे सूचना प्रणाली केन्द्र (CRIS) ने भारतीय रेलवे प्लेटफार्मों पर बहुभाषी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) समाधान विकसित करने और उन्हें लागू करने के लिए आपसी सहयोग का समझौता किया है। यह पहल भाषाई समावेशन को बढ़ावा देने और रेलवे सेवाओं को अधिक डिजिटल, सुलभ व समावेशी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
6. डीपीआईआईटी ने स्टार्टअप, एमएसएमई और उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए किसके साथ डील की है?
(a) टाटा ग्रुप
(b) हाफेल इंडिया
(c) अडानी ग्रुप
(d) रिलायंस ग्रुप
6. (b) हाफेल इंडिया
हाल ही में उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) और हाफेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में विनिर्माण और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करना है। इसके तहत स्टार्टअप, एमएसएमई और उद्यमियों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है।
7. 2025 SAFF U-19 चैंपियनशिप की मेज़बानी किस राज्य में पहली बार किया गया?
(a) असम
(b) मणिपुर
(c) अरुणाचल प्रदेश
(d) नागालैंड
7. (c) अरुणाचल प्रदेश
2025 SAFF अंडर-19 चैंपियनशिप का आयोजन 9 से 18 मई 2025 तक गोल्डन जुबली स्टेडियम, युपिया (अरुणाचल प्रदेश) में किया गया. यह पहली बार है जब अरुणाचल प्रदेश जैसे उत्तर-पूर्वी राज्य ने इतने बड़े स्तर पर दक्षिण एशियाई फुटबॉल टूर्नामेंट की मेज़बानी की है. इस आयोजन से यह स्पष्ट होता है कि राज्य ने फुटबॉल इंफ्रास्ट्रक्चर में तेज़ी से सुधार किया.
8. CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल अब कब तक बढ़ा दिया गया है?
(a) मई 2025
(b) मई 2026
(c) दिसंबर 2025
(d) जून 2026
8. (b) मई 2026
CBI निदेशक प्रवीण सूद को उनके कार्यकाल में एक वर्ष का विस्तार मिला है, जिससे अब वे 24 मई 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे। वे कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के IPS अधिकारी हैं। उन्हें पहले 25 मई 2023 को CBI निदेशक नियुक्त किया गया था, और उनका मूल कार्यकाल 24 मई 2025 को समाप्त होने वाला था। इस विस्तार के साथ वे देश की प्रमुख जांच एजेंसी का नेतृत्व और एक साल तक करेंगे।
9. भूटान की DGPC ने किस भारतीय कंपनी के साथ जलविद्युत परियोजना विस्तार के लिए समझौता किया है?
(a) रिलायंस पॉवर
(b) अडानी ग्रुप
(c) एनटीपीसी
(d) इनमें से कोई नहीं
9. (b) अडानी ग्रुप
हाल ही में भूटान की Druk Green Power Corporation (DGPC) और भारत के अडानी समूह के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ, जिसके तहत वे मिलकर 5,000 मेगावाट की जलविद्युत परियोजनाएं भूटान में विकसित करेंगे। यह समझौता थिंपू में DGPC के मैनेजिंग डायरेक्टर Dasho Chhewang Rinzin और Adani Green Hydro Ltd के COO Naresh Telgu द्वारा किया गया।
10. यूरोपीयन इन्वेस्टमेंट बैंक (EIB) ने उत्तराखंड को शहरी ढांचा सुधारने के लिए कितनी राशि दी है?
(a) ₹2,000 करोड़
(b) ₹1,910 करोड़
(c) ₹1,500 करोड़
(d) ₹1,000 करोड़
10. (b) ₹1,910 करोड़
उत्तराखंड ने शहरी अवसंरचना और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए यूरोपीयन इन्वेस्टमेंट बैंक (EIB) से ₹1,910 करोड़ (लगभग $191 मिलियन) की फंडिंग प्राप्त की है। यह फंडिंग उत्तराखंड लिवेबिलिटी इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसमें एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से भी $200 मिलियन का ऋण शामिल है। कुल मिलाकर इस परियोजना की लागत $465.9 मिलियन है।