प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(12-06-2025)

1. भारत का पहला अंडरवाटर म्यूज़ियम और आर्टिफीसियल कोरल रीफ़ किस राज्य में लांच किया गया? 

(a) गोवा
(b) केरल
(c) महाराष्ट्र
(d) तमिलनाडु

1. (c) महाराष्ट्र

भारत का पहला अंडरवाटर म्यूज़ियम महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग ज़िले के वेंगुर्ला के नजदीक निवती रॉक्स क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य आकर्षण डी-कमिशन्ड भारतीय नौसेना युद्धपोत INS Guldar है, जिसे समुद्र के भीतर संरक्षित किया जा रहा है।

2. प्रियंका गोस्वामी ने जून 2025 में ऑस्ट्रियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता?

(a) महिला 20 किमी
(b) महिला 5 किमी
(c) महिला 10 किमी
(d) महिला मैराथन

2. (c) महिला 10 किमी

भारतीय रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी ने 9 जून 2025 को ऑस्ट्रिया के इनसब्रुक में आयोजित ऑस्ट्रियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में महिला 10 किमी रेस वॉक स्पर्धा में 47 मिनट 54 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। यह उनका इस सीज़न का पहला खिताबी जीत था। 

3. हाल ही में किस बॉलीवुड अभिनेत्री को मालदीव की ग्लोबल टूरिज्म एम्बेसडर नियुक्त किया गया?

(a) दीपिका पादुकोण
(b) आलिया भट्ट
(c) कैटरीना कैफ
(d) कृति सेनन

3. (c) कैटरीना कैफ

जून 2025 में मालदीव मार्केटिंग एंड पब्लिक रिलेशंस कॉरपोरेशन (MMPRC) ने बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को ग्लोबल टूरिज्म एम्बेसडर नियुक्त किया है। यह घोषणा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा से ठीक पहले की गई है, जिससे दोनों देशों के बीच पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

4. IREDA ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) के माध्यम से कितनी राशि सफलतापूर्वक जुटाई है?

(a) ₹1,500.00 करोड़
(b) ₹2,005.90 करोड़
(c) ₹2,200.75 करोड़
(d) ₹1,750.30 करोड़

4. (c) ₹2,200.75 करोड़

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने जून 2025 में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) के ज़रिए ₹2,005.90 करोड़ की राशि जुटाई। इसके लिए कंपनी ने प्रति शेयर ₹165.14 के निर्गम मूल्य पर 12.15 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए, जिसमें ₹10 का अंकित मूल्य और ₹155.14 का प्रीमियम शामिल है।

5. हाल ही में चर्चा में रहा फुएगो ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?

(a) अर्जेंटीना
(b) जापान
(c) घाना
(d) ग्वाटेमाला

5. (d) ग्वाटेमाला

फुएगो ज्वालामुखी (Volcán de Fuego), मध्य अमेरिका का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है और यह ग्वाटेमाला में स्थित है। हाल ही में इसमें विस्फोट हुआ था, जिससे आसपास के इलाकों से 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

6. इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए भारत ने यूएस के साथ कितने मिलियन USD डॉलर की डील की है?

(a) 200 मिलियन USD

(b) 95 मिलियन USD

(c) 131 मिलियन USD

(d) 150 मिलियन USD

6. (c) 131 मिलियन USD

संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत को 131 मिलियन डॉलर मूल्य की एक संभावित विदेशी सैन्य बिक्री को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है। इस समझौते के अंतर्गत भारत को उन्नत SeaVision सॉफ़्टवेयर, प्रशिक्षण और अन्य समर्थन सेवाएं मिलेंगी. यह सॉफ़्टवेयर भारत की Maritime Domain Awareness (MDA) क्षमताओं को बढ़ाएगा.

7. किस नेता की 9 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण 1 मई 2025 को नई दिल्ली में किया गया?

(a) वीर सावरकर

(b) नेताजी सुभाष चंद्र बोस

(c) बोडोफा उपेन्द्र नाथ ब्रह्मा

(d) भगत सिंह

7. (c) बोडोफा उपेन्द्र नाथ ब्रह्मा

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रसिद्ध बोडो नेता और सामाजिक कार्यकर्ता बोडोफा उपेन्द्र नाथ ब्रह्मा की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नई दिल्ली में उनकी 9 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर दिल्ली के कैलाश कॉलोनी की एक सड़क का नाम बदलकर "बोडोफा उपेन्द्र नाथ ब्रह्मा मार्ग" रखा गया. कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित रहे.

8. भारत का वह पहला राज्य कौन सा है जिसने AI-आधारित रियल-टाइम फॉरेस्ट अलर्ट सिस्टम शुरू किया है?

(a) महाराष्ट्र

(b) उत्तराखंड

(c) केरल

(d) मध्य प्रदेश

8. (d) मध्य प्रदेश 

मध्य प्रदेश ने भारत का पहला AI-संचालित रियल-टाइम फॉरेस्ट अलर्ट सिस्टम शुरू करके वन संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल की है. यह अत्याधुनिक प्रणाली सैटेलाइट इमेजरी, मशीन लर्निंग एल्गोरिदम और मोबाइल ऐप-आधारित फील्ड फीडबैक को जोड़ती है, जिससे जंगलों में अतिक्रमण, भूमि उपयोग में बदलाव और वन ह्रास की तुरंत पहचान की जा सके.

9. भारत का पहला समर्पित डीप-वॉटर कंटेनर ट्रांसशिपमेंट हब कौन-सा बंदरगाह है?

(a) मुंद्रा पोर्ट

(b) कोचीन पोर्ट

(c) चेन्नई पोर्ट

(d) विजिंजम अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह

9. (d) विजिंजम अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह 

विजिंजम अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह (Vizhinjam International Seaport) जो 2 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल में उद्घाटित किया गया, भारत का पहला समर्पित डीप-वॉटर कंटेनर ट्रांसशिपमेंट हब है. इसे केरल सरकार और अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) के बीच सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत करीब ₹8,867 करोड़ की लागत से विकसित किया गया.

10. हाल ही में ‘एन्हंसिंग MSMEs कॉम्पिटिटिवनेस इन इंडिया’ रिपोर्ट किसने जारी की?

(a) भारतीय रिज़र्व बैंक

(b) वर्ल्ड बैंक 

(c) नीति आयोग 

(d) MSME मंत्रालय

10. (c) नीति आयोग 

हाल ही में ‘एन्हंसिंग MSMEs कॉम्पिटिटिवनेस इन इंडिया’ (Enhancing MSMEs Competitiveness in India) रिपोर्ट, नीति आयोग और Institute for Competitiveness के संयुक्त प्रयास से तैयार की गई है. यह रिपोर्ट भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के समग्र विकास और उनकी वैश्विक प्रतिस्पर्धा क्षमता को बढ़ाने के लिए एक ठोस रोडमैप प्रस्तुत करती है. रिपोर्ट में वित्तीय सहायता, कौशल विकास, नवाचार को बढ़ावा देने और बाज़ार तक बेहतर पहुँच जैसे क्षेत्रों में व्यापक सुधारों की सिफारिश की गई है.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

BPSC GS General Studies 51 Sets 5620 Chapterwise Solved Papers 2026-27

BPSC GS General Studies 51 Sets 5620 Chapterwise Solved Papers 2026-27 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts