- मैग्नस कार्लसन ने स्टावेंजर में नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट जीता।
- यह उनकी सातवीं जीत थी। उन्होंने कुल 16 अंक बनाए।
- अंतिम दौर में उन्होंने भारतीय खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ मैच ड्रा किया।
- अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना ने आखिरी राउंड में डी. गुकेश को हराया।
- इस जीत से कारुआना को 15.5 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
- डी. गुकेश 14.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
Tags:
खेल परिदृश्य
