प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(02-07-2025)

1. किस केंद्रीय मंत्री ने दुबई में NMDC Limited और MECON Limited के अंतरराष्ट्रीय कार्यालयों का उद्घाटन किया?

(a) पीयूष गोयल

(b) नितिन गडकरी

(c) एचडी कुमारस्वामी

d) धर्मेंद्र प्रधान

1. (c) एचडी कुमारस्वामी

केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री श्री एचडी कुमारस्वामी ने 30 जून 2025 को दुबई में NMDC Limited और MECON Limited के अंतरराष्ट्रीय कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस कदम से भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की वैश्विक मौजूदगी मध्य पूर्व में और मजबूत होगी और इस्पात व भारी उद्योग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए अवसर खुलेंगे।

2. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने ‘Football for Schools (F4S)’ कार्यक्रम के तहत कोलकाता में फुटबॉल वितरण की शुरुआत की?

(a) अनुराग ठाकुर

(b) धर्मेंद्र प्रधान

(c) पीयूष गोयल

(d) नितिन गडकरी

2. (b) धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कोलकाता, पश्चिम बंगाल के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, फोर्ट विलियम में ‘Football for Schools (F4S)’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस पहल को शिक्षा मंत्रालय और ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने मिलकर आयोजित किया। इस कार्यक्रम के तहत कोलकाता जिले के 349 स्कूलों में 2487 FIFA फुटबॉल वितरित किए गए।

3. हाल ही में चर्चा में रहा सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?

(a) राजस्थान 

(b) ओडिशा

(c) मध्य प्रदेश 

(d) कर्नाटक

3. (b) ओडिशा

ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के भीतर जयरा नामक स्थल मुंडा आदिवासियों के लिए पवित्र माना जाता है। हाल ही में Integrated Tribal Development Agency (ITDA) बारिपदा द्वारा वहां परंपरागत अनुष्ठानों पर रोक लगाए जाने के बाद ओडिशा हाई कोर्ट ने इस मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

4. भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे किस तारीख को मनाया जाता है?

(a) 29 जून

(b) 30 जून

(c) 01 जुलाई

(d) 02 जुलाई

4. (c) 01 जुलाई

भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctor's Day) हर साल 1 जुलाई को डॉक्टरों और चिकित्सा क्षेत्र के कर्मियों के समर्पण और निस्वार्थ सेवा को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। साल 2025 में इसका थीम “Behind the Mask: Who Heals the Healers?” रखा गया है, जो इस बात पर ध्यान केंद्रित करता है कि मरीजों को ठीक करने वाले डॉक्टरों की देखभाल कौन करता है और उनकी मानसिक एवं शारीरिक भलाई कितनी जरूरी है।

5. पहला ASEAN–India Cruise Dialogue किस शहर में आयोजित हुआ?

(a) मुंबई

(b) विशाखापत्तनम

(c) कोलकाता

(d) चेन्नई

5. (d) चेन्नई

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्वानंद सोनोवाल ने चेन्नई में पहले ASEAN–India Cruise Dialogue का उद्घाटन किया। यह आयोजन भारत और दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के बीच समुद्री सहयोग को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से क्रूज़ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा।

6. आईएनएस तमाल (Tamal) का कमीशनिंग समारोह कहाँ आयोजित किया गया?

(a) मुंबई, भारत

(b) विशाखापत्तनम, भारत

(c) यांतर शिपयार्ड, रूस

(d) फ्रांस 

6. (c) यांतर शिपयार्ड, रूस

आईएनएस तमाल (Tamal), भारतीय नौसेना का आधुनिक स्टेल्थ मल्टी-रोल फ्रिगेट है जो 1 जुलाई 2025 को रूस के कालिनिनग्राद स्थित यांतर शिपयार्ड में नौसेना में शामिल किया गया। यह समारोह वाइस एडमिरल संजय जे. सिंह की अध्यक्षता में संपन्न होगा, जो वेस्टर्न नेवल कमांड के प्रमुख हैं। यह युद्धपोत आधुनिक हथियारों और तकनीक से लैस है और समुद्री सुरक्षा में भारत की ताकत को और बढ़ाएगा। 

7. किसे हाल ही में डिजिटल पेमेंट्स अवार्ड्स 2024-25 किसे प्रदान किया गया है?

(a) एयरटेल पेमेंट बैंक 

(b) फोनपे 

(c) इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक 

(d) नाबार्ड 

7. (c) इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक 

हाल ही में भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग के अंतर्गत 100% सरकारी स्वामित्व वाले इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) को Digital Payments Award 2024-25 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) द्वारा प्रदान किया गया, जो देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) में IPPB के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है।

8. माझी वसुंधरा अभियान 6.0 किस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है?

(a) कर्नाटक

(b) गुजरात

(c) महाराष्ट्र

(d) उत्तर प्रदेश

8. (c) महाराष्ट्र

माझी वसुंधरा अभियान 6.0 (Majhi Vasundhara 6.0) महाराष्ट्र सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी पर्यावरणीय पहल है, जो 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक चलेगी। यह अभियान 28,317 स्थानीय स्वशासी संस्थाओं में लागू किया गया है और इसका नेतृत्व पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग कर रहा है। इस अभियान की घोषणा राज्य की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने की। 

9. U23 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किस देश में हुआ था?

(a) भारत

(b) चीन

(c) वियतनाम

(d) जापान

9. (c) वियतनाम

U23 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 18 से 21 जून के बीच वुंग ताउ, वियतनाम में हुआ। यह पहली बार था जब वियतनाम ने किसी महाद्वीपीय युवा कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी की। इस प्रतियोगिता में 20 से अधिक एशियाई देशों ने भाग लिया। भारत ने इस टूर्नामेंट में ऐतिहासिक और प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

10. विश्व ओलंपिक दिवस (World Olympic Day) कब मनाया जाता है?

(a) 22 जून

(b) 23 जून

(c) 24 जून 

(d) 25 जून 

10. (b) 23 जून

विश्व ओलंपिक दिवस हर वर्ष 23 जून को मनाया जाता है। इस दिन 1894 में पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की स्थापना हुई थी। इसका उद्देश्य खेलों की भावना को बढ़ावा देना, फिटनेस और विश्व शांति का संदेश फैलाना है। बता दें कि बैरन पियरे डी कूबर्तिन ने आधुनिक ओलंपिक खेलों की नींव रखी थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Lieutenant General Dhiraj Seth becomes the country's new Army Chief

On June 13, 2026, the Government of India announced the appointment of Lieutenant General Dhiraj Seth as the next Chief of Army Staff of the...

Popular Posts