1. हाल ही में किसे लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है?
A) अशोक गजपति राजू
B) प्रो. अशिम कुमार घोष
C) कविंदर गुप्ता
D) सत्यपाल मलिक
1. C) कविंदर गुप्ता
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा और गोवा के नए राज्यपालों तथा लद्दाख के नए उपराज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा की। जम्मू के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता (Kavinder Gupta) को लद्दाख का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अशिम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री पुसपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है।
2. हाल ही में एलआईसी (LIC) के नए CEO और MD किसे नियुक्त किया गया है?
A) एस के श्रीधरन
B) आर दोरैस्वामी
C) टी एस विजयन
D) वी के शर्मा
2. B) आर दोरैस्वामी
केंद्र सरकार ने हाल ही में आर दोरैस्वामी (R Doraiswamy) को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है। यह एलआईसी के नेतृत्व ढांचे में ऐतिहासिक बदलाव को दर्शाता है। एलआईसी अधिनियम में बदलाव के बाद चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के पदों को मिलाकर एक एकीकृत कार्यकारी पद बनाया गया है, जिसके पहले पूर्णकालिक CEO और MD आर दोरैस्वामी बने हैं।
3. हाल ही में कर्नाटका बैंक के अंतरिम एमडी और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A) आर दोरैस्वामी
B) राघवेंद्र श्रीनिवास भट
C) टी एस विजयन
D) वी के शर्मा
3. B) राघवेंद्र श्रीनिवास भट
राघवेंद्र श्रीनिवास भट को कर्नाटका बैंक का अंतरिम प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) 16 जुलाई 2025 से अगले 3 महीनों के लिए या फिर नियमित एमडी और सीईओ की नियुक्ति तक, जो भी पहले हो, नियुक्त किया गया है।
4. भारत में क्रूज़ भारत मिशन से औपचारिक रूप से जुड़ने वाला पहला राज्य कौन बना है?
A) महाराष्ट्र
B) केरल
C) तमिलनाडु
D) गुजरात
4. D) गुजरात
केंद्रीय पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 30 सितंबर 2024 को क्रूज़ भारत मिशन लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य 2029 तक भारत में समुद्री क्रूज़ यातायात को दस गुना बढ़ाना और देश को वैश्विक क्रूज़ पर्यटन केंद्र बनाना है। गुजरात इस मिशन से औपचारिक रूप से जुड़ने वाला भारत का पहला राज्य बना है।
5. जून 2025 के लिए ICC पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ किसे चुना गया है?
A) बाबर आज़म
B) विराट कोहली
C) एडेन मार्करम
D) डेविड वॉर्नर
5. C) एडेन मार्करम
हाल ही में जून 2025 के लिए ICC ने दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को पुरुष कैटेगरी में और वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज को महिला कैटेगरी में 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना है। ICC की और से यह अवार्ड हर माह टॉप परफोर्मिंग प्लेयर को दिया जाता है.
6. हाल ही में राज्यसभा के लिए कितने लोगो को नामित किया गया है?
A) 3
B) 4
C) 5
D) 6
6.B) 4
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में राज्यसभा के लिए उज्ज्वल निकम (प्रसिद्ध वकील), हर्षवर्धन श्रृंगला (अनुभवी राजनयिक), डॉ. मीनाक्षी जैन (इतिहासकार) और सी सदानंदन मास्टर (केरल के शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता) को नामित किया है। ये चारों अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं। नए नामांकनों के बाद नामित श्रेणी की सभी 12 सीटें अब पूरी तरह भर गई हैं।
7. विम्बलडन 2025 पुरुष एकल खिताब किसने जीता?
A) नोवाक जोकोविच
B) कार्लोस अल्कराज
C) जानिक सिनर
D) इनमें से कोई नहीं
7.C) जानिक सिनर
विम्बलडन 2025 के पुरुष एकल फाइनल में जानिक सिनर ने कार्लोस अल्कराज को हराकर इतिहास रच दिया। वे विम्बलडन में एकल खिताब जीतने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी बन गए हैं।
8. जुलाई 2025 में भारत की नवीनतम यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कौन सी घोषित की गई?
A) हम्पी
B) भीमबेटका शैलाश्रय
C) मराठा सैन्य परिदृश्य
D) चोल मंदिर
8.C) मराठा सैन्य परिदृश्य
मराठा सैन्य परिदृश्य को जुलाई 2025 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भारत की 44वीं प्रविष्टि के रूप में शामिल किया गया। यह स्थल मराठा साम्राज्य की सैन्य रणनीति, स्थापत्य और किलेबंदी की उत्कृष्ट मिसाल है। इसमें महाराष्ट्र और तमिलनाडु में स्थित प्रसिद्ध किले जैसे शिवनेरी, रायगढ़, राजगढ़, प्रपातगढ़, सिंहगढ़, गिंजी किला आदि शामिल हैं।
9. विंबलडन 2025 महिला एकल खिताब किसने जीता?
A) एम्मा राडुकानु
B) अमांडा अनीसीमोवा
C) इगा स्वियाटेक
D) एरिना सबालेंका
9.C) इगा स्वियाटेक
इगा स्वियाटेक ने विंबलडन 2025 महिला एकल खिताब जीतकर अपना पहला विंबलडन और कुल मिलाकर छठा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने अमांडा अनीसीमोवा को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-0 से हराया, जो उनके दबदबे को दर्शाता है।
10. हाल ही में मुहम्मदु बुहारी का निधन हो गया, वह किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?
A) घाना
B) नाइजीरिया
C) केन्या
D) दक्षिण अफ्रीका
10.B) नाइजीरिया
मुहम्मदु बुहारी (Muhammadu Buhari) नाइजीरिया के इतिहास में एक महत्वपूर्ण नेता रहे हैं। वे पहले सैन्य शासक रहे और बाद में लोकतांत्रिक ढंग से राष्ट्रपति चुने गए।