1. वर्ष 2025 में नियंत्रक जनरल ऑफ कम्युनिकेशन अकाउंट्स (CGCA) का पदभार किसने संभाला?
A) सुमिता गुप्ता
B) वंदना गुप्ता
C) अंजली शर्मा
D) नीलिमा रॉय
1. B) वंदना गुप्ता
वंदना गुप्ता, 1990 बैच की IP&TAFS अधिकारी, ने 2025 में नियंत्रक जनरल ऑफ कम्युनिकेशन अकाउंट्स (CGCA) का पदभार नई दिल्ली में संभाला। यह उनकी सिविल सेवाओं में एपेक्स ग्रेड पदोन्नति के बाद हुआ है। CGCA दूरसंचार और संचार क्षेत्र से जुड़े वित्तीय मामलों की देखरेख करने वाला एक अहम पद है।
2. वर्ल्ड फूड इंडिया (WFI) 2025 का उद्घाटन कौन करेंगे?
A) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
B) केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री
C) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
D) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
2. C) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विश्व खाद्य भारत (World Food India) 2025 का चौथा संस्करण 25 से 28 सितम्बर 2025 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में 21 देशों, 21 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों, 10 केंद्रीय मंत्रालयों और 5 सरकारी संगठनों की भागीदारी होगी। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन 25 सितम्बर को शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
3. ग्लोबल फूड रेगुलेटर्स समिट (GFRS) 2025 का लोगो किसने जारी किया?
A) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
B) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा
C) FSSAI के अध्यक्ष
D) केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री
3. B) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा
ग्लोबल फूड रेगुलेटर्स समिट (GFRS) 2025 का आयोजन 26–27 सितम्बर 2025 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा। इसे FSSAI द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 के साथ समानांतर रूप से आयोजित होगा। समिट का लोगो और ब्रोशर आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, श्री जगत प्रकाश नड्डा ने निर्माण भवन में जारी किया।
4. क्विंटन डि कॉक ने किस फॉर्मेट से संन्यास वापस लिया है?
A) टेस्ट क्रिकेट
B) वनडे
C) टी20 लीग क्रिकेट
D) फर्स्ट क्लास क्रिकेट
4. B) वनडे
दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने आधिकारिक रूप से अपना वनडे (ODI) संन्यास वापस ले लिया है। वे अब अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने वाले पाकिस्तान दौरे पर दक्षिण अफ्रीका की वनडे और टी20I टीम का हिस्सा होंगे। यह उनकी एक साल से अधिक समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होगी, पिछली बार वे 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में खेले थे।
5. हाल ही में भारत को किस समिति का सदस्य चुना गया?
A) यूएन सुरक्षा परिषद
B) इंटरपोल एशियन कमेटी
C) आसियान क्षेत्रीय मंच
D) इनमें से कोई नहीं
B) इंटरपोल एशियन कमेटी
भारत को 19 सितम्बर 2025 को सिंगापुर में आयोजित 25वीं इंटरपोल एशियन रीजनल कॉन्फ्रेंस के दौरान इंटरपोल एशियन कमेटी का सदस्य चुना गया। यह भारत के लिए एक रणनीतिक उपलब्धि है, जिससे उसकी भूमिका अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन और क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग में और मज़बूत होगी। यह समिति कॉन्फ्रेंस को दिशा देने वाली एक महत्वपूर्ण सलाहकार इकाई मानी जाती है।
6. भारत के 15वें उपराष्ट्रपति कौन बने हैं, जिन्होंने 12 सितम्बर 2025 को शपथ ग्रहण की?
a) जगदीप धनखड़
b) बी. सुधर्शन रेड्डी
c) सी.पी. राधाकृष्णन
d) वेंकैया नायडू
6. c) सी.पी. राधाकृष्णन
12 सितम्बर 2025 को चंद्रपुरम पोनुसामी (सी.पी.) राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। यह पद जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद रिक्त हुआ था, जिन्होंने जुलाई 2025 में स्वास्थ्य कारणों से त्यागपत्र दिया। 9 सितम्बर 2025 को हुए चुनाव में राधाकृष्णन ने 452 वोट पाकर जीत हासिल की, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार पूर्व न्यायाधीश बी. सुधर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।
7. हाल ही में “समुद्र प्रदक्षिणा” (Samudra Pradakshina) मिशन लांच किया गया, किस प्रकार का अभियान है?
a) अंतरिक्ष मिशन
b) ऑल-वुमेन सर्कमनेविगेशन अभियान
c) जलवायु परिवर्तन अध्ययन अभियान
d) सैन्य अभ्यास अभियान
7. b) ऑल-वुमेन सर्कमनेविगेशन अभियान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 सितम्बर 2025 को भारत के पहले त्रि-सेवा (आर्मी, नेवी, एयरफोर्स) की ऑल-वुमेन क्रू सर्कमनेविगेशन अभियान “समुद्र प्रदक्षिणा” को हरी झंडी दिखाई। इस ऐतिहासिक मिशन में तीनों सेनाओं की 10 महिला अधिकारी शामिल हैं। वे स्वदेशी निर्मित इंडियन आर्मी सेलिंग वेसल (IASV) ‘त्रिवेणी’ पर पूरी दुनिया का चक्कर लगाएंगी। यह मिशन भारतीय महिला शक्ति, एकता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।
8. "ज्ञान भारतम् पोर्टल" किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है?
a) गृह मंत्रालय
b) संस्कृति मंत्रालय
c) शिक्षा मंत्रालय
d) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
8. b) संस्कृति मंत्रालय
भारत सरकार ने 12 सितम्बर 2025 को ज्ञान भारतम् पोर्टल लॉन्च किया। यह पोर्टल देश की समृद्ध पांडुलिपि धरोहर को डिजिटलीकृत, संरक्षित और आम जनता की पहुंच में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसे संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पांडुलिपि धरोहर सम्मेलन को संबोधित किया। यह पहल भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने और वैश्विक स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
9. भारत ने ADB के साथ कितनी राशि का ऋण समझौता उत्तराखंड के टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए किया है?
a) $100 मिलियन
b) $126.42 मिलियन
c) $150 मिलियन
d) $200 मिलियन
9. b) $126.42 मिलियन
भारत सरकार और एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने 10 सितम्बर 2025 को नई दिल्ली में $126.42 मिलियन का ऋण समझौता किया। इस परियोजना का उद्देश्य उत्तराखंड के टिहरी झील क्षेत्र में सतत, समावेशी और जलवायु-लचीला पर्यटन विकास को बढ़ावा देना है। यह पहल विशेष रूप से टिहरी गढ़वाल जिला पर केंद्रित है, जिसे जलवायु परिवर्तन के लिहाज़ से अति संवेदनशील और आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्र माना जाता है।
10. 11वां कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीजन कॉन्फ्रेंस 2025 कहाँ आयोजित हो रहा है?
a) नई दिल्ली
b) मुंबई
c) बेंगलुरु
d) जयपुर
10. c) बेंगलुरु
11वां कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीजन कॉन्फ्रेंस 11 से 13 सितम्बर 2025 तक बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित किया जा रहा है। इसे कर्नाटक विधानसभा और CPA इंडिया रीजन ने होस्ट किया है। सम्मेलन का मुख्य विषय है — “विधानसभाओं में बहस और चर्चा: जनता का विश्वास बनाना, जनता की आकांक्षाएँ पूरी करना।” इसका उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया, जो CPA इंडिया रीजन एक्ज़िक्यूटिव कमेटी के चेयरपर्सन भी हैं।