प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(16-10-2025)

1. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में NSG के विशेष अभियान प्रशिक्षण केंद्र (SOTC) की आधारशिला किस स्थान पर रखी?

A) ग्वालियर

B) मानेसर, हरियाणा

C) हैदराबाद

D) पुणे

1. B) मानेसर, हरियाणा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मानेसर, हरियाणा में NSG के विशेष अभियान प्रशिक्षण केंद्र (SOTC) की आधारशिला रखी। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) भारत की एक विशेष कमांडो इकाई है, जिसे आतंकवाद और उच्च जोखिम वाली स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य भारत की काउंटर-टेररिज्म (आतंकवाद-रोधी) क्षमताओं को और मजबूत करना है। 

2. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 15 अक्टूबर 2025 को किस स्थान पर किसान प्रशिक्षण और सामान्य सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया?

A) मैसूर, कर्नाटक

B) मेथागल, कर्नाटक

C) बेंगलुरु, कर्नाटक

D) हुबली, कर्नाटक

2. B) मेथागल, कर्नाटक

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 15 अक्टूबर 2025 को कर्नाटक के कोप्पल जिले के मेथागल गाँव में किसान प्रशिक्षण और कृषि प्रसंस्करण हेतु सामान्य सुविधा केंद्र (Farmers Training and Common Facility Centre for Agro Processing) का उद्घाटन किया। यह केंद्र सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत और NABARD के सहयोग से स्थापित किया गया है। 

3. DRDO ने किस संगठन के साथ 300 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा आधारित नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए MOU साइन किया है?

A) NTPC

B) Solar Energy Corporation of India (SECI)

C) Indian Oil Corporation

D) BHEL

3. B) Solar Energy Corporation of India (SECI)

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने Solar Energy Corporation of India (SECI) के साथ एक महत्वपूर्ण स्मरण पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य भारत के विभिन्न DRDO प्रतिष्ठानों में 300 मेगावाट क्षमता वाली सौर ऊर्जा आधारित नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का विकास करना है। यह MoU नई दिल्ली के DRDO भवन में हस्ताक्षरित किया गया।

4. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में किस प्रमुख रेलवे प्रदर्शनी का उद्घाटन किया?

A) 15वाँ अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी

B) 16वाँ अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी-2025

C) 10वाँ एशियाई रेलवे प्रदर्शनी

D) 20वाँ विश्व रेलवे सम्मेलन

4. B) 16वाँ अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी-2025

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16वीं अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी-2025 का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रेलवे प्रदर्शनी है। इस प्रदर्शनी में 15 से अधिक देशों के 450 से अधिक प्रदर्शक अपने अत्याधुनिक रेलवे और मेट्रो उत्पादों, नवाचारों और सतत समाधान को प्रदर्शित कर रहे हैं।

5. मेघालय सरकार ने फुटबॉल और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किस फुटबॉल क्लब के साथ तीन साल का MOU किया है?

A) Kerala Blasters FC

B) NorthEast United FC

C) Mumbai City FC

D) Bengaluru FC 

5. B) NorthEast United FC  

मेघालय सरकार ने राज्य में फुटबॉल और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए NorthEast United FC (NEUFC) के साथ तीन साल का MOU किया है। इस समझौते का उद्देश्य शिलॉन्ग को "भारत की फुटबॉल राजधानी" के रूप में स्थापित करना और मेघालय में ग्रासरूट फुटबॉल विकास, युवाओं की भागीदारी और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।

16. हाल ही में खालिद एल-एनानी को 2025–2029 के लिए यूनेस्को का नया निदेशक-जनरल चुना गया, वह किस देश के नागरिक है? 

A) जापान 

B) अफगानिस्तान

C) क़तर 

D) मिस्र

6. D) मिस्र

मिस्र के पुरातत्वविद् और पूर्व पर्यटन एवं पुरातत्व मंत्री खालिद एल-एनानी को 2025–2029 की अवधि के लिए यूनेस्को का नया निदेशक-जनरल चुना गया है। वे संयुक्त राष्ट्र की इस सांस्कृतिक और वैज्ञानिक संस्था के नेतृत्व में आने वाले पहले अरब होंगे, जो यूनेस्को के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। एल-एनानी ने 6 अक्टूबर 2025 को यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड के मतदान में शानदार जीत हासिल की।\

7. साल 2025 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार किस उपलब्धि के लिए दिया गया है?

A) नए दवा अणुओं का आविष्कार

B) मेटल–ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स (MOFs) का विकास

C) कृत्रिम जीवन (Artificial Life) का निर्माण

D) परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में खोज

7. B) मेटल–ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स (MOFs) का विकास

साल 2025 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार सुसुमु किटागावा (क्योटो यूनिवर्सिटी, जापान), रिचर्ड रॉब्सन (यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया) और ओमर एम. यागी (यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफ़ोर्निया, बर्कले, यूएसए) को मेटल–ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स (MOFs) के विकास में उनके अग्रणी योगदान के लिए दिया गया है। MOFs का विकास रासायनिक संरचनाओं और गैस संग्रहण, पृथक्करण तथा कैटालिसिस जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला है।

8. कौन सी राज्य सरकार “ज्ञान यज्ञ मंडप” डिजिटल लाइब्रेरी लांच करने की तैयारी में है?

A) ओडिशा

B) राजस्थान 

C) असम 

D) हिमाचल प्रदेश 

8. A) ओडिशा

हाल ही में ओडिशा सरकार पुरी में “ज्ञान यज्ञ मंडप” डिजिटल लाइब्रेरी लॉन्च करने जा रही है। इस पहल का उद्देश्य श्री जगन्नाथ मंदिर की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को डिजिटल रूप में संरक्षित करना है। इसके माध्यम से मंदिर के दुर्लभ अभिलेख, पांडुलिपियाँ और ऐतिहासिक दस्तावेज़ दुनिया भर के श्रद्धालुओं, छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए सुलभ किए जाएंगे, जो इस महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर को समझने और अध्ययन करने में मदद करेंगे।

9. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हाल ही में किसके साथ समझौता पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए?

A) नीति आयोग 

B) DRDO

C) आईआईटी दिल्ली 

D)  राष्ट्रीय सुरक्षा विश्वविद्यालय

9. D)  राष्ट्रीय सुरक्षा विश्वविद्यालय

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और राष्ट्रीय सुरक्षा विश्वविद्यालय (RRU) ने 8 अक्टूबर 2025 को एक समझौता पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस MoU का उद्देश्य नारकोटिक्स नियंत्रण और साइबर-सक्षम मादक पदार्थ अपराधों से संबंधित अनुसंधान, प्रशिक्षण, तकनीकी विकास और क्षमता निर्माण में सहयोग को मजबूत करना है। इसके तहत डार्कनेट नारकोटिक्स मार्केट्स, क्रिप्टोकरेंसी ट्रेसिंग और साइबर-थ्रेट इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा।

10. भारत के पहले वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन कहाँ किया गया?

A) गुरुग्राम, हरियाणा

B) सोनीपत, हरियाणा

C) दिल्ली सिटी सेंटर

D) फरीदाबाद, हरियाणा

10. B) सोनीपत, हरियाणा

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 7 अक्टूबर 2025 को हरियाणा के सोनीपत जिले के पांची गुज़रान गांव में स्थित दिल्ली इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड (DICT) में भारत के पहले वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। यह पहल देश में इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने और पर्यावरण हितैषी परिवहन समाधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

"Singappen Special Task Force" Constituted for Women's Safety in Tamil Nadu

On May 11, 2026, the Government of Tamil Nadu announced the formation of the "Singappen Special Task Force" with the objective of ...

Popular Posts