प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(17-10-2025)

1. 16 अक्टूबर को कौन सा महत्वपूर्ण दिवस मनाया जाता है? 

(A) विश्व शांति दिवस (B) विश्व ओजोन दिवस (C) विश्व खाद्य दिवस (D) विश्व पर्यावास दिवस

उत्तर: (C) विश्व खाद्य दिवस 

व्याख्या: 16 अक्टूबर को हर साल विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) मनाया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है और इसका उद्देश्य भूख और कुपोषण की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

2. अदाणी और गूगल मिलकर भारत का सबसे बड़ा AI डेटा हब किस शहर में बनाएंगे? 

(A) नई दिल्ली (B) मुंबई (C) विशाखापत्तनम (D) बेंगलुरु

उत्तर: (C) विशाखापत्तनम 

व्याख्या: अदाणी एंटरप्राइजेज की इकाई अदाणीकॉनेक्स ने गूगल के साथ साझेदारी कर विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में भारत का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर कैंपस स्थापित करने की घोषणा की है।

3. रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के अनुसार, कौन सा राज्य सबसे ज्यादा UPI ट्रांज़ैक्शन करने वाला राज्य बन गया है? 

(A) महाराष्ट्र (B) उत्तर प्रदेश (C) तमिलनाडु (D) तेलंगाना

उत्तर: (D) तेलंगाना

  व्याख्या: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना भारत में सबसे ज्यादा UPI ट्रांज़ैक्शन (मूल्य और मात्रा दोनों के मामले में) करने वाला राज्य बन गया है।

4. हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारत को कौन सा स्थान दिया गया है?

(A) 82वां (B) 83वां (C) 85वां (D) 88वां

उत्तर: (C) 85वां 

व्याख्या: हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारत को 85वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह इंडेक्स बताता है कि किसी देश का पासपोर्ट धारक बिना पूर्व वीज़ा के कितने देशों की यात्रा कर सकता है।

5. भारत सरकार ने हाल ही में 16वें वित्त आयोग का कार्यकाल कब तक बढ़ाया दिया है?

(A) 31 अक्टूबर 2025 (B) 30 नवंबर 2025 (C) 31 दिसंबर 2025 (D) 31 जनवरी 2026

उत्तर: (B) 30 नवंबर 2025 

व्याख्या: भारत सरकार ने 16वें वित्त आयोग के कार्यकाल को 30 नवंबर 2025 तक बढ़ा दिया है। इस आयोग का नेतृत्व डॉ. अरविंद पनगढ़िया कर रहे हैं।

6. हाल ही में, भारत को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के लिए कौन से कार्यकाल हेतु चुना गया है? 

(A) छठा (B) सातवाँ (C) आठवाँ (D) नौवाँ

उत्तर: (B) सातवाँ 

व्याख्या: भारत को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) द्वारा संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के लिए 2026 से 2028 तक के कार्यकाल के लिए चुना गया है। यह 2006 में UNHRC की स्थापना के बाद भारत का सातवां कार्यकाल होगा।

7. किस राज्य सरकार ने राज्य के बाहर मरने वाले लोगों के ट्रांसपोर्ट के लिए 'श्रद्धांजलि' स्कीम शुरू की है?

(A) मेघालय (B) असम (C) बिहार (D) ओडिशा

उत्तर: (B) असम 

व्याख्या: असम राज्य सरकार ने राज्य के बाहर मरने वाले व्यक्तियों के पार्थिव शरीर को उनके गृह नगर तक पहुंचाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु 'श्रद्धांजलि' योजना शुरू की है।

8. 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?

(A) वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (B) मारिया कोरिना माचाडो (C) डोनाल्ड ट्रंप (D) एंटोनियो गुटेरेस

उत्तर: (B) मारिया कोरिना माचाडो 

व्याख्या: वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया है।

9. हाल ही में 'रेडी, रिलेवेंट एंड रिसर्जेंट II' नामक किताब निम्न में से किसके द्वारा लिखी गयी है? 

(A) एस. जयशंकर (B) पीयूष गोयल (C) निर्मला सीतारमण (D) अमित शाह

उत्तर: (A) एस. जयशंकर

  व्याख्या: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा 'रेडी, रिलेवेंट एंड रिसर्जेंट II' नामक किताब लिखी गई है।

10. हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में महिला कार्यबल की भागीदारी 2023-24 में बढ़कर कितनी हो गई है?

(A) 38 % (B) 40 % (C) 42 % (D) 45 %

उत्तर: (C) 42 %

  व्याख्या: हाल ही में जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में महिला कार्यबल की भागीदारी (Female Labour Force Participation Rate) 2023-24 में बढ़कर 42% हो गई है, जो एक महत्वपूर्ण वृद्धि है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Drug-Free India Week 2026

The Department of Social Justice and Empowerment, under the Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India, organized the ‘...

Popular Posts