प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(29-11-2025)

1. चक्रवाती तूफ़ान 'दितवाह' (Ditwah) का नाम किस देश ने सुझाया है?

  • (a) भारत

  • (b) श्रीलंका

  • (c) यमन

  • (d) मालदीव

उत्तर: (c) यमन

व्याख्या: चक्रवाती तूफ़ान 'दितवाह' (Ditwah) दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना है। इस नाम को यमन ने सुझाया है, और यह यमन के प्रसिद्ध Detwah लैगून (सोकोट्रा द्वीप) से जुड़ा है।


2. हाल ही में जारी एशिया पावर इंडेक्स 2025 में भारत का स्थान क्या है?

  • (a) पहला

  • (b) दूसरा

  • (c) तीसरा

  • (d) चौथा

उत्तर: (c) तीसरा

व्याख्या: ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक, लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी एशिया पावर इंडेक्स 2025 में, भारत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अमेरिका और चीन क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहे।


3. पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों का 60वाँ अखिल भारतीय सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जा रहा है?

  • (a) नई दिल्ली

  • (b) वाराणसी

  • (c) मुंबई

  • (d) रायपुर

उत्तर: (d) रायपुर

व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान में आयोजित किये जा रहे पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन का थीम है: 'विकसित भारत: सुरक्षा आयाम'


4. भारत इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (IIGF) 2025 का मुख्य विषय (Theme) क्या है?

  • (a) डिजिटल इंडिया: प्रगति का पथ

  • (b) एक भारत – श्रेष्ठ भारत

  • (c) विकसित भारत के लिए समावेशी और सतत इंटरनेट गवर्नेंस को आगे बढ़ाना

  • (d) सुरक्षित इंटरनेट: सबकी जिम्मेदारी

उत्तर: (c) विकसित भारत के लिए समावेशी और सतत इंटरनेट गवर्नेंस को आगे बढ़ाना

व्याख्या: भारत इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (IIGF) 2025 का मुख्य विषय "विकसित भारत के लिए समावेशी और सतत इंटरनेट गवर्नेंस को आगे बढ़ाना" है। इसका आयोजन 27-28 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में किया गया।


5. भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'अजेय वारियर 2025' का आयोजन राजस्थान में किया गया?

  • (a) फ्रांस

  • (b) ब्रिटेन

  • (c) अमेरिका

  • (d) जापान

उत्तर: (b) ब्रिटेन

व्याख्या: भारत और ब्रिटेन की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'अजेय वारियर 2025' का 8वाँ संस्करण 17 से 30 नवंबर 2025 तक राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया जा रहा है।


6. साइबर सुरक्षा में महिलाओं के लिए एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने हेतु किस संस्था ने C-DAC (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग) के साथ साझेदारी की है?

  • (a) FICCI

  • (b) NASSCOM

  • (c) UNICEF

  • (d) NCW

उत्तर: (d) NCW

व्याख्या: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW ने C-DAC के साथ साझेदारी की है ताकि साइबर सुरक्षा में महिलाओं के लिए एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जा सके।


7. 2025 में COP30 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के परिणामों में से एक, 'बेलेम हेल्थ एक्शन प्लान' किस विषय पर केंद्रित है?

  • (a) जैव विविधता संरक्षण

  • (b) ग्लोबल वार्मिंग को 1.5^C तक सीमित करना

  • (c) वैश्विक स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन के बीच संबंध

  • (d) टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना

उत्तर: (c) वैश्विक स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन के बीच संबंध

व्याख्या: 'बेलेम हेल्थ एक्शन प्लान' जलवायु परिवर्तन के स्वास्थ्य प्रभावों को कम करने के उद्देश्य से वैश्विक स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन के बीच गहरे संबंध पर केंद्रित है।


8. भारत का पहला AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा संचालित असुरक्षित वन्यजीव संरक्षण केंद्र किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?

  • (a) असम

  • (b) कर्नाटक

  • (c) महाराष्ट्र

  • (d) तमिलनाडु

उत्तर: (b) कर्नाटक

व्याख्या: भारत का पहला AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा संचालित असुरक्षित वन्यजीव संरक्षण केंद्र कर्नाटक के बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क में स्थापित किया जाएगा।


9. 20 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रतिवर्ष कौन सा अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?

  • (a) अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस

  • (b) अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस

  • (c) विश्व बाल दिवस 

  • (d) विश्व टेलीविजन दिवस

उत्तर: (c) विश्व बाल दिवस 

व्याख्या: संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व बाल दिवस हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता है।


10. हाल ही में NALSA (राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण) के नए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसे नामित किया गया है?

  • (a) न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़

  • (b) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना

  • (c) न्यायमूर्ति विक्रम नाथ

  • (d) न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना

उत्तर: (c) न्यायमूर्ति विक्रम नाथ

व्याख्या: न्यायमूर्ति विक्रम नाथ को NALSA (राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण) का नया कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

31st Chief of Army Staff of the Indian Army

On June 30, 2026, General Dheeraj Seth assumed office as the 31st Chief of the Army Staff of the Indian Army. He succeeded General Upendra D...

Popular Posts