1. आईएनएसवी कौंडिन्य अपनी पहली समुद्री यात्रा के दौरान गुजरात के पोरबंदर से किस स्थान तक सफर करेगा?
(A) दुबई, यूएई
(B) कोलंबो, श्रीलंका
(C) मस्कट, ओमान
(D) माले, मालदीव
(C) मस्कट, ओमान
भारतीय नौसेना का पारंपरिक पाल विधि से निर्मित पोत आईएनएसवी कौंडिन्य 29 दिसंबर 2025 को अपनी पहली समुद्री यात्रा पर निकलेगा। यह ऐतिहासिक पोत गुजरात के पोरबंदर से ओमान के मस्कट तक सफर कर उन प्राचीन समुद्री मार्गों को प्रतीकात्मक रूप से पुनर्जीवित करेगा, जिनके माध्यम से सदियों तक भारत का हिंद महासागर क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रहा है।
2. राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप प्रतियोगिताओं में 10 मीटर एयर राइफल पुरुषों के फाइनल में स्वर्ण पदक किसने जीता?
(A) सौरभ चौधरी
(B) गगन नारंग
(C) किरण अंकुश जाधव
(D) जीतू राय
(C) किरण अंकुश जाधव
नेवी शूटर किरण अंकुश जाधव (Kiran Ankush Jadhav) ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप प्रतियोगिताओं में 10 मीटर एयर राइफल पुरुषों के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में आयोजित की जा रही है।
3. भारतीय सेना ने एआई-आधारित और सॉफ्टवेयर-चालित रक्षा समाधानों पर सहयोग के लिए किस संस्था के साथ MoU साइन किया हैं?
(A) आईआईटी दिल्ली
(B) एनएसयूटी
(C) डीयू
(D) जामिया मिलिया इस्लामिया
(B) एनएसयूटी
भारतीय सेना ने 22 दिसंबर, 2025 को नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ़टेक्नोलॉजी (NSUT) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी एआई-आधारित और सॉफ्टवेयर-चालित रक्षा समाधानों पर केंद्रित है। एनएसयूटी के छात्र और संकाय भारतीय सेना के लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। विश्वविद्यालय क्षमता निर्माण के लिए संकाय विकास कार्यक्रम (Faculty Development Programmes) आयोजित करेगा।
4. हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किस देश में 120 फुट की दोहरी कैरिजवे बेली ब्रिज का उद्घाटन किया?
(A) श्रीलंका
(B) नेपाल
(C) बांग्लादेश
(D) मालदीव
(A) श्रीलंका
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ मिलकर किलिनोच्ची जिले (श्रीलंका) में एक महत्वपूर्ण 120 फुट दोहरी कैरिजवे बेली ब्रिज का उद्घाटन किया। 110 टन का यह पुल भारत से हवाई मार्ग से लाया गया था और इसे "ऑपरेशन सागर बंधु" के हिस्से के रूप में स्थापित किया गया।
5. राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers’ Day) किस तारीख को मनाया जाता है?
(A) 25 दिसंबर
(B) 23 दिसंबर
(C) 20 दिसंबर
(D) 15 दिसंबर
(B) 23 दिसंबर
राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers’ Day) 23 दिसंबर को देश भर में मनाया जा रहा है। यह दिवस पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती का प्रतीक है, जो ग्रामीण मुद्दों की अपनी गहरी समझ और किसानों के कल्याण के लिए अटूट वकालत के लिए जाने जाते हैं। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
6. हाल ही में किस त्योहार को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है?
A. होली
B. दीपावली
C. दशहरा
D. छठ पूजा
6. B. दीपावली
भारत की सबसे व्यापक रूप से मनाई जाने वाली जीवंत परंपराओं में से एक, दीपावली को हाल ही में नई दिल्ली के लाल किले में आयोजित यूनेस्को अंतरसरकारी समिति के 20वें सत्र के दौरान मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage of Humanity) की प्रतिनिधि सूची में शामिल कर लिया गया है। यह अंकन केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में अपनाया गया।
7. ग्लोबल एआई शो 2025 की मेजबानी कौन-सा शहर कर रहा है?
A) दुबई
B) शारजाह
C) अबू धाबी
D) रियाद
7. A) अबू धाबी
अबू धाबी ग्लोबल एआई शो 2025 की मेजबानी कर रहा है, जिसका थीम "एआई: 2031 - एक्सेलेरेटिंग इंटेलिजेंट फ्यूचर्स" है। यह आयोजन प्रौद्योगिकी जगत के लीडर, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और प्रमुख उद्योग जगत के दिग्गजों को एक साथ लाता है। ग्लोबल एआई शो का 2025 संस्करण प्रमुख सरकारी संस्थाओं के साथ रणनीतिक साझेदारी पर आधारित है, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के एक मंच के रूप में इसकी भूमिका को मजबूत करता है।
8. टेस्ट, ODI और T20I तीनों फॉर्मेट में कम से कम 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ कौन बन गए हैं?
A) मोहम्मद सिराज
B) भुवनेश्वर कुमार
C) जसप्रीत बुमराह
D) रविन्द्र जडेजा
8. C) जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक में खेले गए पहले T20I में अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरा करके एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही वह टेस्ट, ODI और T20I तीनों फॉर्मेट में कम से कम 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बन गए। साथ ही वह ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बन गए है.
9. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने भारत के कार्यबल को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करने हेतु किस कंपनी के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?
A) गूगल
B) अमेज़न
C) माइक्रोसॉफ्ट
D) टीसीएस
9. C) माइक्रोसॉफ्ट
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री, डॉ. मनसुख मंडाविया और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ, सत्य नडेला की उपस्थिति में माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह सहयोग रोजगार संपर्कों का विस्तार करने, एआई-आधारित कौशल को बढ़ाने और भारत के कार्यबल को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
10. विश्व स्तर पर मानव अधिकार दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
A) 07 दिसंबर
B) 08 दिसंबर
C) 09 दिसंबर
D) 10 दिसंबर
10. D) 10 दिसंबर
मानव अधिकार दिवस (Human Rights Day) हर साल 10 दिसंबर को मानवाधिकारों की यूनिवर्सल घोषणा (UDHR) को अपनाने की याद में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसंबर, 1948 को मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा (UDHR) को अपनाया था। इस दिवस को अब वार्षिक मानव अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष, यह इस मील के पत्थर की 77वीं वर्षगांठ है। UDHR को 1948 में पेरिस में अपनाया गया था।