- राष्ट्रीय मतदाता दिवस नागरिकों में चुनावी जागरूकता पैदा करने और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
- यह दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- इस वर्ष 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एनवीडी-2026) मनाया जा रहा है।
- 2026 के राष्ट्रीय मतदाता दिवस का विषय "मेरा भारत, मेरा वोट" है और इसका नारा है, "भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक"।
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस वर्ष 2011 से प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है।
- 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी।
Tags:
वर्ष/दिवस/सप्ताह
