- अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने अमेलिया वाल्वरडे को सीनियर भारतीय महिला फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।
- वाल्वरडे कोस्टा रिका की निवासी हैं। वह तुर्की के अंताल्या में भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हो चुकी हैं।
- भारतीय महिला टीम एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 की तैयारी कर रही है। यह प्रतियोगिता मार्च 2026 में होने वाली है।
- वाल्वरडे मौजूदा कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम को मजबूत बनाने का काम करेंगी।
Tags:
चर्चित व्यक्ति
