- भारत 61वीं अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी ला बिएनाले डी वेनेज़िया में भाग लेगा।
- यह आयोजन इटली के वेनिस शहर में होगा। संस्कृति मंत्रालय ने प्रदर्शनी में भारत की भागीदारी की पुष्टि कर दी है।
- सात वर्षों के अंतराल के बाद भारत का राष्ट्रीय पवेलियन वेनिस बिएनाले में वापसी कर रहा है।
- पवेलियन में "दूरी का भूगोल: घर की यादें" शीर्षक से एक सामूहिक प्रदर्शनी प्रस्तुत की जाएगी।
- केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत के राष्ट्रीय पवेलियन की वापसी को गौरवपूर्ण क्षण बताया है।
- मंत्री के अनुसार, यह भारत के बढ़ते सांस्कृतिक आत्मविश्वास का प्रतीक है।
- पवेलियन भारत की समकालीन छवि को प्रदर्शित करेगा जो भारत की सभ्यतागत विरासत से गहराई से जुड़ी हुई है।
- यह प्रदर्शनी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की सांस्कृतिक विविधता को उजागर करेगी।
Tags:
विविध
