- कबाक यानो ने अर्जेंटीना में स्थित माउंट एकोनकागुआ पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर ली है।
- वह अरुणाचल प्रदेश की भारतीय पर्वतारोही हैं। उनकी आयु मात्र 27 वर्ष है।
- माउंट एकोनकागुआ दक्षिण अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत होने के साथ-साथ पश्चिमी गोलार्ध की सबसे ऊँची चोटी भी है।
- माउंट एकोनकागुआ समुद्र तल से 22,831 फीट की ऊँचाई पर स्थित है।
- यह चढ़ाई यानो के महत्वाकांक्षी सेवन समिट्स पर्वतारोहण अभियान का हिस्सा है।
- उनकी यह उपलब्धि असाधारण सहनशक्ति, साहस और अनुशासन को दर्शाती है।
- अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. परनाइक (सेवानिवृत्त) ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी।
Tags:
चर्चित व्यक्ति
