भारत की पहली म्यूजिकल रोड

  • मुंबई कोस्टल रोड कॉरिडोर पर भारत की पहली म्यूजिकल रोड का निर्माण किया गया।
  • यह अनोखी सड़क नरीमन पॉइंट से वर्ली तक उत्तर की ओर जाने वाली लेन पर बनाई गई है।
  • 11 फरवरी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पहल का उद्घाटन किया।
  • वर्ली में भूमिगत सुरंग से बाहर निकलने के बाद, डिवाइडर के बगल वाली पहली लेन पर 500 मीटर तक विशेष खांचे बनाए गए हैं।
  • इन खांचों से वाहनों के टायरों और सड़क के बीच घर्षण के कारण संगीत उत्पन्न होता है।
  • जब वाहन इन खांचों पर 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हैं, तो वाहन के अंदर फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का गाना 'जय हो' सुनाई देता है।
  • खांचों को निश्चित अंतराल पर सटीक माप के साथ बनाया गया है।
  • चालकों को पहले से सूचित करने के लिए, सुरंग के अंदर 500 मीटर, 100 मीटर और 60 मीटर पर साइनबोर्ड लगाए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

COAL Mechanical Engineering Solved & Practice Book 2026-27

COAL Mechanical Engineering Solved & Practice Book 2026-27 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts