- भारत का पहला पूर्णतः डिजिटल एफपीआई लाइसेंस कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा जारी किया गया है।
- कोटक महिंद्रा बैंक ने भारत के वित्तीय क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है।
- इसने पूर्णतः डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक लाइसेंस जारी किया है।
- बैंक ऐसा करने वाला देश का पहला कस्टोडियन है।
- एफपीआई खाता खोलने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संपन्न हुई।
- हर चरण में इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर का उपयोग किया गया और निवेशकों से किसी भी भौतिक दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं पड़ी।
- कोटक महिंद्रा बैंक पहले ही दो एफपीआई लाइसेंस जारी कर चुका है।
- दोनों लाइसेंस केवल डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित दस्तावेजों के माध्यम से प्रदान किए गए।
Tags:
आर्थिकी परिदृश्य
