प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(11-03-2026)

1. बीसीसीआई ने T20 विश्व कप विजेता टीम के लिए कितने करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की?

A) 125 करोड़ रुपये
B) 131 करोड़ रुपये
C) 120 करोड़ रुपये
D) 135 करोड़ रुपये

उत्तर: B) 131 करोड़ रुपये 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। यह पुरस्कार भारत की 2024 टी20 विश्व कप जीत के बाद घोषित 125 करोड़ रुपये के इनाम से 6 करोड़ रुपये अधिक है। भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचते हुए, तीन बार आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई।

2. संयुक्त सैन्य अभ्यास 'लामितिये-2026' का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?

A) भारत
B) श्रीलंका
C) सेशेल्स
D) मॉरीशस

उत्तर: C) सेशेल्स

भारतीय सशस्त्र बल का दल सेशेल्स रक्षा बल (एसडीएफ) के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2026 (LAMITIYE-2026) के ग्यारहवें संस्करण में भाग लेने के लिए सेशेल्स में है। संयुक्त अभ्यास 09-20 मार्च 2026 तक सेशेल्स रक्षा अकादमी में आयोजित किया जाएगा। 'LAMITIYE' का क्रियोल भाषा में अर्थ 'मित्रता' है और यह एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो 2001 से सेशेल्स में आयोजित किया जा रहा है। यह संस्करण भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेवाओं की भागीदारी के साथ एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

3. 'आहार 2026' के लिए भागीदार देश के रूप में कौन सा देश शामिल हो रहा है?

A) फ्रांस
B) जर्मनी
C) जापान
D) इटली

उत्तर: D) इटली 

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 10 मार्च को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आहार 2026 (AAHAR 2026) के 40वें संस्करण का उद्घाटन किया, जो खाद्य और आतिथ्य उद्योग के लिए दुनिया के अग्रणी बी2बी व्यापार मंचों में से एक है. इटली ‘AAHAR’ 2026 के लिए भागीदार देश के रूप में शामिल हो रहा है. 

 

4. 'डिफेन्स फ़ोर्स विजन 2047: भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना के लिए एक रोडमैप' किसने जारी किया?

A) प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी

B) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

C) गृह मंत्री अमित शाह

D) विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

उत्तर: B) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 10 मार्च, 2026 को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में एक कार्यक्रम में 'डिफेन्स फ़ोर्स विजन 2047: भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना के लिए एक रोडमैप' जारी किया। यह व्यापक खाका एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय द्वारा रक्षा बलों को एक आधुनिक, एकीकृत और तकनीकी रूप से उन्नत सेना में बदलने के लिए तैयार किया गया है।

5. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

A) 10 मार्च
B) 11 मार्च
C) 12 मार्च
D) 13 मार्च 

उत्तर: A) 10 मार्च 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि सीआईएसएफ राष्ट्र भर में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। PM मोदी ने आगे कहा कि कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता भारत की सुरक्षा और प्रगति में बहुत योगदान देती है। 

6. 'विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम' का आयोजन किस मंच के माध्यम से किया जा रहा है?

A) मेरा युवा भारत (MY Bharat) 

B) नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS)

C) राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)

D) राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC)

उत्तर: A) मेरा युवा भारत (MY Bharat)

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय 09 मार्च 2026 को दिल्ली में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के दूसरे फेज का शुभारंभ कर रहा है। यह पहल 'विकसित भारत 2047' के दृष्टिकोण के साथ युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने के लिए मेरा युवा भारत (MY Bharat) के माध्यम से आयोजित की जा रही है। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के 35 से अधिक कॉलेजों के 10 हजार से अधिक छात्रों के इस कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है। 

7. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का अवार्ड किसने जीता?

A) हार्दिक पांड्या
B) अक्षर पटेल
C) जसप्रीत बुमराह
D) सूर्यकुमार यादव

उत्तर: C) जसप्रीत बुमराह

8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतते हुए क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिख दिया। जसप्रीत बुमराह को फाइनल में शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच दिया गया. भारत, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीन बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम बन गयी है। 

8. PM मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कितनी राशि की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया?

A) लगभग ₹25,000 करोड़

B) लगभग ₹30,000 करोड़

C) लगभग ₹33,500 करोड़

D) लगभग ₹40,000 करोड़

उत्तर: C) लगभग ₹33,500 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 08 मार्च 2026 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, कनेक्टिविटी में सुधार करने और निवासियों के लिए जीवनयापन को आसान बनाने के उद्देश्य से लगभग ₹33,500 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

 

9. फिट इंडिया कार्निवाल का दूसरा संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा है?

A) मेजर ध्यानचंद स्टेडियम
B) इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम
C) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
D) त्यागराज स्टेडियम

उत्तर: C) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 

फिट इंडिया कार्निवाल (Fit India Carnival) का दूसरा संस्करण 08 मार्च 2026 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर शुरू होगा। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'साइकिल पर फिट इंडिया संडे' के 64वें संस्करण के पूरा होने के बाद यह कार्निवाल 8, 9 और 10 तारीख को आयोजित किया जा रहा है। इस संस्करण में महिला एथलीटों, प्रभावित करने वालों (influencers) और फिटनेस चैंपियनों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

10. अल नीनो प्रभाव से उत्पन्न सूखे के बाद, किस पूर्वी अफ्रीकी देश को भारत ने 1000 मीट्रिक टन चावल की मानवीय सहायता भेजी है?

A) केन्या
B) मलावी
C) नाइजीरिया
D) सोमालिया

उत्तर: B) मलावी 

भारत ने अल नीनो प्रभाव से उत्पन्न सूखे के बाद खाद्य सुरक्षा के प्रति मलावी (पूर्वी अफ्रीका का देश) के प्रयासों का समर्थन करने के लिए न्हावा शेवा पोर्ट से मलावी के लोगों के लिए एक हज़ार मीट्रिक टन चावल की मानवीय खेप भेजी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह खेप ग्लोबल साउथ में भागीदारों का समर्थन करने और दक्षिण-दक्षिण सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने की भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Drug-Free India Week 2026

The Department of Social Justice and Empowerment, under the Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India, organized the ‘...

Popular Posts