प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(06-04-2026)

1. भारत ने हाल ही में किस देश को मानवीय सहायता के रूप में एक हजार मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी है?
A) नाइजीरिया
B) बुर्किना फासो
C) इथियोपिया
D) सूडान

उत्तर: B) बुर्किना फासो

भारत ने मानवीय सहायता के रूप में बुर्किना फासो (Burkina Faso) को एक हजार मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस पहल का उद्देश्य कमजोर समुदायों और आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के लिए खाद्य सुरक्षा का समर्थन करना है। 

2. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अधिकृत आधार केंद्रों के लोकेशन को प्रदर्शित करने के लिए किसके साथ समझौता किया है?
A) गूगल मैप्स
B) मैपमाईइंडिया (MapmyIndia) 
C) इसरो (ISRO)
D) माइक्रोसॉफ्ट बिंग मैप्स

उत्तर: D) मैपमाईइंडिया (MapmyIndia) 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने मैपमाईइंडिया (MapmyIndia) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि उनके मैपल्स ऐप पर अधिकृत आधार केंद्रों को प्रदर्शित किया जा सके। इस कदम से लोगों को अधिकृत आधार केंद्रों की पहचान करने और उन तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है।

3. दक्षिण अफ्रीका के किस बल्लेबाज ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?
A) केशव महराज
B) डेविड मिलर
C) रस्सी वैन डेर डुसेन
D) क्विंटन डी कॉक
उत्तर: C) रस्सी वैन डेर डुसेन

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रस्सी वैन डेर डुसेन (Rassie van der Dussen) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. वह दक्षिण अफ्रीका के सबसे भरोसेमंद वाइट बॉल क्रिकेट वाले खिलाड़ियों में से एक थे। वैन डेर डुसेन ने 29 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20I में पदार्पण किया था।

4. हाल ही में किस राज्य में 'स्कूल चलें हम' अभियान की शुरुआत की गयी? 

 

A) शिवराज सिंह चौहान

B) डॉ. मोहन यादव

C) नरोत्तम मिश्रा

D) मध्य प्रदेश 

उत्तर: D) मध्य प्रदेश 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में भोपाल के सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल से चार दिवसीय 'स्कूल चलें हम' अभियान की शुरुआत की, जो एक मजबूत प्रेरणा के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत का प्रतीक है। 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य राज्य के 55 जिलों और 50,000 से अधिक गांवों के हर बच्चे को कक्षाओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी बच्चा पीछे न छूटे।

5. हाल ही में लांच किये गए Artemis II मिशन में शामिल कनाडाई अंतरिक्ष यात्री का नाम क्या है?
A) जेरेमी हैनसेन
B) विक्टर ग्लोवर
C) क्रिस्टीना कोच
D) रीड वाइसमैन

उत्तर: A) जेरेमी हैनसेन

NASA का Artemis II मिशन 53 साल बाद इंसानों को फिर चांद की ओर ले जा रहा है। Space Launch System और Orion कैप्सूल के जरिए चार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की परिक्रमा कर पृथ्वी पर लौटेंगे। Artemis program के तहत यह मिशन भविष्य में चंद्रमा पर लैंडिंग और मानव बेस बनाने की दिशा में अहम कदम है। इस मिशन में रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडा के जेरेमी हैनसेन शामिल हैं।

6. विश्व व्यापार संगठन (WTO) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC14) कहाँ आयोजित किया गया?
A) नई दिल्ली, भारत
B) याउंडे, कैमरून
C) जिनेवा, स्विट्जरलैंड
D) दोहा, कतर

उत्तर: B) याउंडे, कैमरून

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC14) 26 से 30 मार्च, 2026 तक कैमरून के याउंडे में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता व्यापार मंत्री ल्यूक मैग्लोइरे मबर्गा अटांगाना ने की। इस सम्मेलन में डब्ल्यूटीओ सुधारों, कृषि वार्ताओं, डिजिटल व्यापार और मछली पकड़ने की सब्सिडी पर चर्चा करने के लिए मंत्री एक साथ आए और प्रमुख लंबित व्यापार मुद्दों पर अपनाए गए निर्णयों के साथ इसका समापन हुआ। 

7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महावीर जयंती के अवसर पर किस स्थान पर सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया?
A) अहमदाबाद, गुजरात
B) सानंद जीआईडीसी, अहमदाबाद
C) कोबा, गांधीनगर, गुजरात
D) वाराणसी, उत्तर प्रदेश

उत्तर: C) कोबा, गांधीनगर, गुजरात 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने महावीर जयंती के अवसर पर कोबा, गांधीनगर, गुजरात में सम्राट संप्रति संग्रहालय (Samrat Samprati Museum) का उद्घाटन किया। यह संग्रहालय जैन इतिहास और सम्राट संप्रति के जीवन, उनके शासन और अहिंसा के संदेश को समर्पित है। साथ ही पीएम मोदी ने सानंद जीआईडीसी, अहमदाबाद में कायन्स सेमीकॉन प्लांट का भी उद्घाटन किया। 

8. हाल ही में भारतीय नौसेना को सौंपा गया स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरी’ किस प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है?

A) प्रोजेक्ट 15B

B) प्रोजेक्ट 18 

C) प्रोजेक्ट 16

D) प्रोजेक्ट 17A

उत्तर: D) प्रोजेक्ट 17A

भारतीय नौसेना को स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरी’ मिल गया है, जिसे प्रोजेक्ट 17A के तहत कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) में तैयार किया गया है। 30 मार्च को सौंपा गया यह युद्धपोत नीलगिरी श्रेणी का पांचवां जहाज है. यह पोत पहले के INS दूनागिरी के नाम पर रखा गया है, जो 1977 से 2010 तक सेवा में रहा।

9. केंद्र सरकार ने पंद्रहवें वित्त आयोग के तहत कितने राज्यों को ₹2,461 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है?

A) छह

B) सात

C) आठ

D) नौ

उत्तर: C) आठ

केंद्र सरकार ने पंद्रहवें वित्त आयोग के तहत आठ राज्यों को 2,461 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है। वित्त वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब और सिक्किम के ग्रामीण स्थानीय निकायों को बंधित अनुदान दिए गए हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और त्रिपुरा को पहले से रोके गए बंधित और गैर-बंधित अनुदान भी जारी कर दिए गए हैं।

10. भारतीय नौसेना को सौंपे गए अंतिम सर्वेक्षण पोत का नाम क्या है?

A) विक्रांत

B) विशाल

C) विराट

D) विक्रमादित्य

उत्तर: B) विशाल

भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो की देखरेख में तैयार किया गया अंतिम सर्वेक्षण पोत ‘विशाल’ (यार्ड 3028) 30 मार्च 2026 को नौसेना को सौंप दिया गया। इसका निर्माण कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) में किया गया है। चार बड़े सर्वेक्षण पोतों के निर्माण के लिए अनुबंध 30 अक्टूबर 2018 को किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Uttarakhand GK Chapterwise Previous Year Solved Papers

Uttarakhand GK Chapterwise Previous Year Solved Papers  Purchase Book Online Click Here

Popular Posts