10 अरब वर्ष पुराना कॉस्मिक रेडियो विस्फोट पहली बार दर्ज

  • वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड की गहराइयों से आने वाले एक बेहद शक्तिशाली और अत्यंत दूरस्थ फास्ट रेडियो बर्स्ट (FRB) की खोज की है, जिसे “FRB 20240304B” नाम दिया गया है। 
  • यह रहस्यमयी रेडियो संकेत लगभग 10 अरब वर्षों तक अंतरिक्ष में यात्रा करने के बाद पृथ्वी तक पहुँचा।
  •  इसका पहला संकेत 4 मार्च 2024 को दक्षिण अफ्रीका में स्थित “मीरकैट” रेडियो टेलीस्कोप ने दर्ज किया था। बाद में James Webb Space Telescope की मदद से वैज्ञानिकों ने इसके स्रोत की पहचान की। 
  • वैज्ञानिकों के अनुसार यह खोज ब्रह्मांड के शुरुआती दौर और आकाशगंगाओं के विकास को समझने में अहम भूमिका निभाएगी। 
  • FRB 20240304B उस समय पैदा हुआ था जब ब्रह्मांड की आयु केवल लगभग 3 अरब वर्ष थी। इस कालखंड को “कॉस्मिक नून” कहा जाता है, क्योंकि उस समय तारों के निर्माण की प्रक्रिया अपने चरम पर थी।
  • फास्ट रेडियो बर्स्ट बेहद कम समय के लिए उत्पन्न होने वाले शक्तिशाली रेडियो संकेत होते हैं, जो कुछ मिलीसेकंड में ही अपार ऊर्जा उत्सर्जित करते हैं। 
  • वैज्ञानिकों का मानना है कि इस नई खोज ने अब तक ज्ञात फास्ट रेडियो बर्स्ट के दूरी रिकॉर्ड को लगभग दोगुना कर दिया है। 
  • इसके अध्ययन से रेडशिफ्ट और ब्रह्मांडीय विस्तार को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Sangeet Natak Akademi Award for Shubhada Varadkar

Renowned Odissi dancer Shubhada Varadkar was honored with the Sangeet Natak Akademi Award for the year 2025. President Droupadi Murmu confer...

Popular Posts