पाकिस्तान ने चीन संग रिश्तों के 75 वर्ष पूरे होने पर जारी किया खास सिक्का


  • पाकिस्तान ने चीन के साथ राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 75 रुपये मूल्य का विशेष स्मारक सिक्का जारी करने की घोषणा की है। 
  • स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के अनुसार यह सिक्का 25 मई 2026 से जनता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इसे एसबीपी बैंकिंग सर्विसेज कॉर्पोरेशन के विभिन्न कार्यालयों के माध्यम से जारी किया जाएगा।
  • पाकिस्तान और चीन के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध 21 मई 1951 को स्थापित हुए थे। तब से दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, आधारभूत ढांचे और कूटनीतिक सहयोग में लगातार विस्तार हुआ है। दोनों देशों की साझेदारी को क्षेत्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण रणनीतिक संबंध माना जाता है।
  • स्मारक सिक्का गोल आकार का होगा और इसे कॉपर-निकेल धातु से तैयार किया गया है, जिसमें 75 प्रतिशत तांबा और 25 प्रतिशत निकेल का उपयोग किया गया है। 
  • इसका व्यास 36 मिलीमीटर और वजन 19 ग्राम रखा गया है। सिक्के के पिछले हिस्से पर दोनों देशों के राष्ट्रीय ध्वज अंकित किए गए हैं। साथ ही “75TH ANNIVERSARY OF PAKISTAN AND CHINA DIPLOMATIC RELATIONS” और “TRUST FRIENDSHIP SUPPORT” शब्द अंग्रेजी, उर्दू और चीनी भाषा में लिखे गए हैं, जो दोनों देशों की मित्रता और सहयोग को दर्शाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

'Coast to Mountain' Expedition

A 17-member mountaineering team from the Indian Coast Guard achieved a significant milestone by successfully summiting the 7,045-meter-high ...

Popular Posts