पश्चिम बंगाल के मदरसों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को अनिवार्यता

  • बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 
  • राज्य सरकार ने 21 मई 2026 को जारी निर्देश में कहा है कि सभी मान्यता प्राप्त मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले होने वाली प्रार्थना सभा में ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य होगा। 
  • यह आदेश सरकारी मॉडल मदरसों, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त सभी मदरसों पर लागू किया गया है। यह फैसला राज्य के मदरसा शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी किया गया है।
  • ‘वंदे मातरम्’ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय भावना और देशभक्ति का प्रमुख प्रतीक रहा है।
  • इसकी रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने अपने प्रसिद्ध उपन्यास आनंदमठ में की थी, जो वर्ष 1882 में प्रकाशित हुआ था। 
  • आजादी के बाद वर्ष 1950 में इसे भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में मान्यता दी गई। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह गीत क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बीच काफी लोकप्रिय रहा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

'Coast to Mountain' Expedition

A 17-member mountaineering team from the Indian Coast Guard achieved a significant milestone by successfully summiting the 7,045-meter-high ...

Popular Posts