भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के पहले अध्यक्ष धनेन्द्र कुमार का निधन

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी एवं भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के प्रथम अध्यक्ष धनेन्द्र कुमार का 28 मई 2026 को निधन हो गया। 
  • दक्षिण दिल्ली के हौज खास एन्क्लेव स्थित उनके आवास में आग लगने की घटना के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। धुएं के प्रभाव से उनकी स्थिति बिगड़ने पर उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
  • 1968 बैच के आईएएस अधिकारी धनेन्द्र कुमार हरियाणा कैडर से जुड़े थे। 
  • अपने लंबे और उल्लेखनीय प्रशासनिक करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए शासन और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • धनेन्द्र कुमार को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के प्रथम अध्यक्ष के रूप में विशेष पहचान मिली। 
  • प्रतियोगिता अधिनियम, 2002 के तहत गठित आयोग को वर्ष 2009 में पूर्ण रूप से सक्रिय किए जाने के बाद उन्होंने इसके संस्थागत ढांचे को विकसित करने और भारतीय बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई। 
  • उनके नेतृत्व में आयोग ने अपनी कार्यप्रणाली को मजबूत आधार प्रदान किया।
  • उनके निधन पर प्रशासनिक, आर्थिक और नीति-निर्माण से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में शोक व्यक्त किया जा रहा है। उनकी सेवाओं और योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

New Director General of Integrated Training for the Indian Army

On November 1, 2026, Lieutenant General Sushil Chander Mahant of the Indian Army assumed the office of Director General of Integrated Traini...

Popular Posts