श्रेय पारिख ने जीता 2026 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी का खिताब

  • अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2026 प्रतियोगिता में भारतीय मूल के 14 वर्षीय छात्र श्रेय पारिख ने शानदार जीत दर्ज की है।
  •  कैलिफोर्निया के रैंचो कुकामोंगा निवासी श्रेय ने 28 मई 2026 को आयोजित प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट शब्द ज्ञान और धैर्य का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता वॉशिंगटन डी.सी. के डीएआर कॉन्स्टिट्यूशन हॉल में आयोजित हुई थी। 
  • स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी अमेरिका की सबसे प्रतिष्ठित वार्षिक वर्तनी प्रतियोगिताओं में से एक है। 
  • इसमें स्कूल स्तर के छात्र भाग लेते हैं और कठिन अंग्रेजी शब्दों की सही वर्तनी बताकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। 
  • फाइनल मुकाबले में श्रेय पारिख का सामना न्यू जर्सी के 12 वर्षीय ईशान गुप्ता से हुआ। 
  • दोनों प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला होने के बाद परिणाम तय करने के लिए 90 सेकंड का विशेष “स्पेल-ऑफ” राउंड आयोजित किया गया। 
  • इस तेज गति वाले टाईब्रेकर में श्रेय ने 32 शब्दों की सही वर्तनी बताई, जबकि ईशान ने 25 शब्द सही लिखे। श्रेय का यह प्रदर्शन प्रतियोगिता के स्पेल-ऑफ प्रारूप में अब तक का नया रिकॉर्ड बन गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Super TET I-V Solved & Practice Book 2027

Super TET I-V Solved & Practice Book 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts