भारत फोर्ज मरीन गैस टर्बाइन कॉम्प्लेक्स स्थापित करेगा

  • भारत फोर्ज  ने भारत के रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए 19 मई 2026 को आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया।
  •  इस समझौते के तहत विशाखापत्तनम में देश का पहला निजी क्षेत्र आधारित मरीन गैस टर्बाइन रिपेयर और ओवरहॉल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।
  • यह अत्याधुनिक परियोजना लगभग 80 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी और इसकी लोकेशन रणनीतिक रूप से ईस्टर्न नेवल कमांड मुख्यालय डॉकयार्ड और INS एकसिला के पास होगी।
  • मरीन गैस टर्बाइन नौसैनिक जहाज़ों को तेज़ गति और उच्च शक्ति प्रदान करने वाले आधुनिक इंजन सिस्टम होते हैं। 
  • इनका उपयोग युद्धपोतों और तेज़ समुद्री जहाज़ों में किया जाता है।
  • इस परियोजना का उद्देश्य केवल मरम्मत और ओवरहॉल तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य में स्वदेशी तकनीक के विकास को बढ़ावा देना भी है। 
  • यह पहल भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता और “मेक इन इंडिया” अभियान को नई मजबूती देगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

CTET VI-VIII Math & Science Solved Papers Sampoorn 2026-27 Hindi Medium

CTET VI-VIII Math & Science Solved Papers Sampoorn 2026-27 Hindi Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts